फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   कार्यकर्ताओं का सम्मान न करने वाले जिला छोड़ दें: लोकेंद्र सिंह

कार्यकर्ताओं का सम्मान न करने वाले जिला छोड़ दें: लोकेंद्र सिंह

Tue, 27 Nov 2018 05:23 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 05:23 PM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं का सम्मान न करने वाले जिला छोड़ दें: लोकेंद्र सिंह

विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का सम्मान न करने वाले जिला छोड़ दें: लोकेंद्र

मैलानी। भाजपा जिलाध्यक्ष लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान उनकी प्राथमिकता में है। कार्यकर्ताओं का सम्मान न करने वाले अफसर जिला छोड़ दें।
जिलाध्यक्ष ने बाईपास तिराहा पर आयोजित अभिनंदन समारोह में कहा कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी संगठन का काम किया है। अब कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान किया जाएगा। कार्यकर्ता 2019 के चुनाव को देखते हुए मजबूती के साथ अपने दायित्वों को निभाएं। उनके स्वाभिमान तथा सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन के अफसरों को एक-एक भाजपा कार्यकर्ता का सम्मान करना होगा। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान न करने वाले अफसरों को जिला छोड़ना पड़ेगा। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को बताते हुए कहा कि 2019 के चुनाव में एक बार फिर नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया। पलिया विधायक रोमी साहनी ने कहा कि मैलानी नगर पंचायत उनके विधानसभा क्षेत्र में नहीं है, जबकि संसारपुर से पलिया तक पूरा इलाका पलिया में आता है। उन्होंने जिलाध्यक्ष से मैलानी को भी पलिया विधान सभा से जोड़ने की अपील की।
विज्ञापन

इससे पहले कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर नौबत सिंह, इंद्रजीत यादव, रिंकू शुक्ला, सुरेंद्र मिश्रा, शिव गोविंद कुशवाहा, राजीव कौशल, विनय पांडे, अनुपम वाजपेई, आनंद कुमार मौर्या, अंकित शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed