{"_id":"5bc5d71bbdec2269af64856d","slug":"21539692315-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार नए कलर पैटर्न में नजर आएगा दुधवा पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार नए कलर पैटर्न में नजर आएगा दुधवा पार्क
Updated Tue, 16 Oct 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
16एलकेएच 01, 02, 03
नए कलेवर में नजर आएगा दुधवा नेशनल पार्क
15 नवंबर से शुरू हो रहा है नया पर्यटन सत्र, तैयारियां शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। दुधवा नेशनल पार्क का पर्यटन सत्र 15 नवंबर से शुरू हो रहा है। यहां सैलानियों को वन्यजीवों के दीदार कराने के साथ ही जैव और वानस्पतिक विविधता से परिचित कराने के लिए भी नेचर गाइडों को विशेष रूप से प्रशिक्षित कराने की तैयारी चल रही है। इस बार दुधवा नए कलेवर में नजर आएगा। पर्यटक आवास से लेकर हाथी कैंप महावतों के आवास आदि को भी सजाया संवारा जाना है।
दुधवा में नया पर्यटन सत्र शुरू होने में महज 30 दिन शेष है। टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर रमेश कुमार पांडेय ने बताया के दुधवा नेशनल पार्क के पर्यटक आवासों में विश्व स्तरीय सुविधाएं हैं लेकिन उनका प्रस्तुतीकरण अच्छा नहीं हैं। प्रयास यह किया जा रहा है कि जो सुविधाएं हैं उन्हें और बेहतर बनाने के साथ अच्छे ढंग से पेश किया जाए जिससे सैलानियों को वह रिझा सकें। जो एक बार आए वह बार-बार आने को लालसा रखे। पर्यटन परिसर में लगे साइन बोर्ड, गेट, मचान, कैंटीन, हाथी कैंप, हाथी कैंटीन, महावतों के आवासों को ही नही सैलानियों को भ्रमण कराने वाले वाहनों को सजा संवार कर आकर्षक बनाया जाएगा।
एफडी ने यह भी बताया कि हाल ही में पर्यटन निदेशक और वनमंत्री के साथ हुई अलग-अलग बैठकों में दुधवा को नए सिरे से सजाने, संवारने की रूप रेखा बनाई जा चुकी है। इसके लिए आवश्यक धन की व्यवस्था भी शासन की ओर से हो रही है। जल्दी ही दुधवा को नया स्वरूप देने पर काम शुरू हो जाएगा। 15 नवंबर तक सभी योजनाएं अमली जामा पहन लेंगी।
विज्ञापन
15 को निकलेगा ई बुलेटिन का पहला अंक
दुधवा नेशनल पार्क पर्यटन सत्र के शुभारंभ के दिन दुधवा वातायन नाम से ई-बुलेटिन का पहला अंक निकालेगा। इस बुलेटिन का मकसद दुधवा की खूबियों को उकेरने, दुधवा में घटने वाली प्रमुख घटनाओं, वन्यजीवों की रोचक गतिविधियों, पर्यटन संबंधी गतिविधियों आदि से आम लोगों को परिचित कराना है। पहले यह ई बुलेटिन सितंबर के अंत में लॉच होना था लेकिन किन्हीं कारणों से यह सितंबर में जारी नहीं हो सका है। अब ई बुलेटिन की लॉचिंग के लिए 15 नवंबर की तिथि तय की गई है। उसी दिन दुधवा नेशनल पार्क के नए पर्यटन सत्र का शुभारंभ हो रहा है।
पर्यटन के लिए बुकिंग शुरू
दुधवा टाइगर रिजर्व में शामिल दुधवा नेशनल पार्क, किशनपुर सेंक्चुरी और कतर्निया घाट के लिए वन निगम ने ऑन लाइन बुकिंग शुरू कर दी है। डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू यूपीइकोटूरिज्य डाट इन वेबसाइट पर बड़ी संख्या में सैलानी अपनी बुकिंग करा चुके हैं। 15 नवंबर से ही दुधवा में खासी संख्या में सैलानियों के आने की उम्मीद है।
वर्जन.........
दुधवा नेशनल पार्क को इस बार नया कलेवर देने की योजना है जिससे दुधवा के पर्यटक आवासों को प्राकृतिक स्वरूप मिल सके। दुधवा के संबंध में अधिक से अधिक जानकारी देने वाले बोर्ड भी बेहद करीने से लगाए जाएंगे दुधवा को वह रंग दिया जाएगा जो सैलानियों के दिल को लुभाए।
- रमेश कुमार पांडेय, फील्ड डायरेक्टर, दुधवा टाइगर रिजर्व