Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   इस बार तराई में समय से पहले आ सकते हैं प्रवासी परिंदे

इस बार तराई में समय से पहले आ सकते हैं प्रवासी परिंदे

Sat, 13 Oct 2018 05:40 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
इस बार तराई में समय से पहले आ सकते हैं प्रवासी परिंदे
13एलकेएच 01
विज्ञापन


तराई में समय से पहले आ सकते हैं प्रवासी परिंदे
सर्दियों में ठंडे देशों से आते हैं प्रवासी पक्षी
वन विभाग ने शुरू की मेहमान पक्षियों के स्वागत, सुरक्षा की तैयारी


अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। तराई के जलाशय इस बार नवंबर में ही प्रवासी पक्षियों से गुलजार हो सकते हैं। पिछले वर्षों की अपेक्षा सर्दी ने समय से पहले दस्तक दे दी है। आमतौर पर नवंबर के मध्य से ही प्रवासी पक्षियों का आगमन शुरू होता है। इस बार नवंबर की शुरुआत से प्रवासी परिंदों के आने की संभावना है। वन विभाग ने इसी उम्मीद से वन विभाग ने मेहमान पक्षियों के स्वागत और सुरक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
सर्दी में जब ठंडे देशों के जलाशयों में बर्फ जम जाती है तो ऐसे में इन पक्षियों के भोजन और आवास की समस्या पैदा हो जाती है, तब यह पक्षी हजारों किलोमीटर की दूरी तय कर भारत आते हैं। यह प्रवासी पक्षी नवंबर से फरवरी तक चार माह प्रवास कर प्रजनन करते हैं। इन दिनों तराई के जलाशय प्रवासी पक्षियों से गुलजार हो जाते हैं। रंग बिरंगे प्रवासी परिंदों का कलरव प्रकृति और पक्षी प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। पक्षियों की गतिविधियिों का अध्ययन करने वाले लोग भी इन जलाशयों के इर्द गिर्द डेरा जमा देते हैं।
विज्ञापन

इन स्थानों से तराई में आते हैं प्रवासी पक्षी
सर्दियों में सात समुंदर पार यूरोपीय देशों के अलावा, मध्य एशिया, चीन, तिब्बत, साइबेरिया आदि देशों के साथ लद्दाख आदि स्थानों से बड़ी संख्या में जलीय पक्षों के झुंड तराई के जलाशयों में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जलाशयों को बनाते हैं अपना आशियाना
खीरी की सेमरई झील, नगरिया झील, मैनहन झील, रमियाबेहड़ झील, महमदाबाद, शारदा नहर का सीपेज वाला क्षेत्र, किशनपुर सेंक्चुरी के झादी ताल, शारदा बैराज, शारदा नहर, दुधवा नेशनल पार्क में सुहेली नदी, और विभिन्न तालाबों समेत दर्जनों जलाशयों में प्रवासी परिंदे चार माह के लिए आशियाना बनाते हैं। यहां उन्हें प्राकृतिक आवास और भोजन मिलता है।

यहां आने वाले प्रमुख पक्षी
यहां आने वाले मेहमान पक्षियों रेड क्रस्टेड पोचर, छोटा लालसर, ग्रे लेग गूस, बार हेडेड गूस, कामन टील, ट्रस्टेड डक, अबलक और कुर्चिया बतख, सुर्खाब, टिमटिमा चौबहा, छोटी मुर्गाबी, सिलेटी सवन आदि प्रजातियों के पक्षी शामिल हैं।


पक्षियों के प्राकृतिक आवास का हो रहा क्षरण
अतिक्रमण और बढ़ते कृषि क्षेत्रफल के कारण संकुचित होते जलाशय, झीलों और तालाबों में बढ़ती सिंघाड़े की खेती और खेतों में कीटनाशक दवाओं के अंधाधुंध इस्तेमाल से प्राकृतिक आवास ही नहीं पक्षियों के लिए भोजन की कमी भी पड़ने लगी है। जमैठा झील में जहां कभी बड़ी संख्या में पक्षी आते थे, वहां की पारिस्थितिकी बिगड़ने से पक्षियों ने यहां आना बंद कर दिया है।
वर्जन......
वनविभाग ने प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। शिकार आदि की घटनाएं रोकने के लिए जलाशयों की कड़ी निगरानी कराई जाएगी।
- डॉ. अनिल कुमार पटेल, उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व, बफर जोन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed