फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सैलानी की तरह आए, सैलाब देखकर चले गए योगीजी

सैलानी की तरह आए, सैलाब देखकर चले गए योगीजी

Sun, 05 Aug 2018 06:12 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
सैलानी की तरह आए, सैलाब देखकर चले गए योगीजी

विज्ञापन


सैलानी की तरह आए, बाढ़ देखकर चले गए योगी जी
पूर्वमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा भाजपा सरकार संवेदनहीन

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य बनने के बाद पहली बार लखीमपुर आए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सैलानियों की तरह आए और बाढ़ देखकर चले गए। न तो बाढ़ पीड़ितों का दर्द जाना और न कटान रोकने के स्थाई उपाय किए जाने पर चर्चा की। एक प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि किसानों, नौजवानों, महिलाओं और मजदूरों की समस्याओं के प्रति भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार उदासीन है। किसानों का अरबों रुपया चीनी मिलों पर बकाया है। किसान अपनी जरूरतों के लिए सूदखोरों से उधारी लेकर काम चला रहे हैं। सरकार को यह दिखाई नहीं देता।
लोकसभा चुनाव मेें पार्टियों से गठबंधन के बारे में पूछे गए एक सवाल में जितिन प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस को समान विचारधारा वाले राजनीतिक दलों के साथ काम करने में कोई गुरेज नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए तभी लोकतंत्र मजबूत हो सकता है।
विज्ञापन

एनआरसी के मुद्दे पर जितिन प्रसाद ने कहा कि इस मामले में कांग्रेस का रुख स्पष्ट है। वर्ष 2006 से वर्ष 2014 तक कांग्रेस सरकार ने गैर कानूनी ढंग से देश में रह रहे 80,000 लोगों को देश से निकालकर बाहर किया। वर्ष 2014 से 2018 तक देश में 18000 घुसपैठिए आ चुके हैं। देश की सुरक्षा के लिए इन घुसपैठियों को बाहर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआरसी में शामिल होने पर जितिन का स्वागत
आल इंडिया कांग्रेस वर्किंग कमेटी में शामिल होने के बाद पहली बार लखीमपुर आने पर प्रेसीडेंट पार्क में उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ता सर्वोपरि है। स्वागत समारोह में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष इकबाल अहमद खां, रवि प्रताप सिंह, राजीव अग्निहोत्री, दीपक बाजपेई, सुजीता कुमारी, अशोक सक्सेना, प्रह्लाद पटेल, नवीन अवस्थी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed