फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बंद पड़े क्रेसर से सरकारी बोरों में भरा 508 क्विंटल गेहूं पकड़ा

बंद पड़े क्रेसर से सरकारी बोरों में भरा 508 क्विंटल गेहूं पकड़ा

Thu, 31 May 2018 06:47 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
बंद पड़े क्रेसर से सरकारी बोरों में भरा 508 क्विंटल गेहूं पकड़ा
31एलकेएच10
विज्ञापन


बंद पड़े क्रेसर से सरकारी बोरों में भरा 508 क्विंटल गेहूं पकड़ा
किसानों के बजाय बिचौलियों का गेहूं खरीदकर हो रही थी सरकारी बोरों में पैकिंग
एसडीएम सदर की कार्रवाई में उजागर हुआ केन्द्र प्रभारियों और बिचौलियों का गठजोड़


अमर उजाला ब्यूरो

महेवागंज/लखीमपुर खीरी। सरकारी गेहूं खरीद में बिचौलियों के माध्यम से किए जा रहे घोटाले का एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह ने खुलासा किया है। एसडीएम ने फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के खइयां गांव में बंद पड़ी रामू क्रेसर में अवैध रूप से सरकारी बोरों में भरा गया 508.50 क्विंटल गेहूं (1017 बोरी) पकड़ा है, जहां पर चार गांठ बारदाना और उन पर छपाई में प्रयोग किए जा रहे दो स्टेन्सिल (एजेंसी का मार्का) बरामद हुए हैं। मौके पर ट्रक भी मिला, जिस पर गेहूं की कुछ बोरियां लादी गई थी। डीएम ने जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी को प्रभावी कार्रवाई करने के आदेश दिए, जिसके बाद अपर जिला सहकारी अधिकारी (एडीसीओ) दिलीप कुमार ने फूलबेहड़ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें क्रेसर मालिक नाम पता अज्ञात और दो नामजद केन्द्र प्रभारियों समेत अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।
एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह को बुधवार की शाम सूचना मिली, जिसके आधार पर उन्होंने फूलबेहड़ के खइयां गांव में बंद पड़े रामू क्रेसर पर छापा मारा। क्रेसर परिसर में भारी मात्रा में सरकारी बोरों में गेहूं भराई और पैकेजिंग होती मिली। टीम को देखकर बोरों में गेहूं भर रहे मजदूर मौके से भाग निकले। मामला सरकारी गेहूं की खरीद से जुड़ा देख एसडीएम ने खाद्य एवं विपणन अधिकारी लालमणि पांडेय और पुलिस को मौके पर बुलाया। क्रेसर परिसर में सरकारी बोरों में 50-50 किलोग्राम पैकिंग के गेहूं भरे 113 कट्टे और 904 बोरे गोदाम से बरामद किए। इन बोरों पर उप्र खाद्य एवं रसद 2018-19 का छापा मिला। खास बात यह है कि फूलबेहड़ के सेमरा फार्म के नाम से बोरों पर लगने वाली दो स्टेन्सिल पीसीवी एसएस और एनसीसीएफ सहसपुर खीरी के नाम से बरामद हुई हैं। इसके अलावा मौके से बोरों की सिलाई मशीन, इलेक्ट्रानिक कांटे सहित अन्य उपकरण मिले हैं। बरामद गेहूं और सामान को जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी की सुपुर्दगी में दिया गया है, जिन्होंने बरामद माल और सामान को रामू क्रेसर से मंडी राजापुर में शिफ्ट करने के निर्देश एमआई दिव्यांशू कुमार को दिए हैं। वहीं इस पूरे मामले में पीसीयू के प्रबंधक/अपर जिला सहकारी अधिकारी दिलीप कुमार की ओर से फूलबेहड़ थाने में रामू क्रेसर के मालिक (नाम पता अज्ञात), पीसीयू क्रय केन्द्र फूलबेहड़ एट सेमरा फार्म के प्रभारी फुरकान खान, केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडारण लखीमपुर के केन्द्र प्रभारी कमलेश कुमार समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


चार गांठ बारदाना भी बरामद
टीम ने गेहूं भरे 1017 बोरों के अलावा मौके से खाली बोरों की चार गांठें बरामद की है, जिसमें प्रत्येक गांठ में करीब 500 बोरों होते हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि इसमें सीधे तौर पर क्रय केन्द्र के प्रभारी शामिल हैं, जो निर्धारित क्रय केन्द्र पर किसानों से गेहूं नहीं खरीद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीरा का जखीरा भी मिला
रामू क्रेसर पर कार्रवाई के दौरान एक कमरे में शीरा के एक हजार टिन पीपे भरे मिले। इतनी तादात में शीरा देख अधिकारियों का माथा भी चकरा गया। एसडीएम ने खांडसारी और एक्ससाइज इंस्पेक्टर को मौके पर बुलाकर जांच के निर्देश दिए हैं।

वर्जन........
बंद पड़ी क्रेसर में अवैध रूप से सरकारी बोरों में गेहूं भरा जा रहा था, जिसकी सूचना मिलते ही कार्रवाई की गई। इसमें संलिप्त दोषियों को बख्सा नहीं जाएगा। प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है, जिसकी विवेचना फूलबेहड़ पुलिस करेगी।

- अरुण कुमार सिंह, एसडीएम सदर
वर्जन........
बरामद गेहूं और सामान को मंडी राजापुर में रखवाया गया है। बरामद बारदाना और स्टेन्सिल की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी मिलने वाली एजेसिंयों के प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- लालमणि पांडेय, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
अमित गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed