{"_id":"5b0fe7f54f1c1bb36e8b57cd","slug":"21527769077-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान
Updated Thu, 31 May 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ घंटे भी नहीं मिल रही बिजली
भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान
तिकुनिया। गर्मी से लोग परेशान हैं वहीं क्षेत्र की बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई है। लगातार हो रही कटौती से रोजेदारों को भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कर्मचारी इसे रोस्टिंग बता कर पल्ला झाड़ ले रहे हैं।
कसबे में स्थित पॉवर हाउस से बेलरायां, बंजरिया, खैरटिया, बनवीरपुर और गंगानगर को बिजली आपूर्ति की जाती है। दिन में सुबह छह बजे से कटौती करके दोपहर दो बजे सप्लाई दी जाती है। शाम को छह बजे से लेकर आठ बजे तक बिजली रहती है, इसके बाद रात में करीब 11 बजे से सुबह छह बजे तक बिजली रहती है। बाकी समय लोग गर्मी से परेशान रहते हैं। तिकुनिया पॉवर हाउस पर उपभोक्ता जब बिजली न होने की शिकायत करता है तो बताया जाता है कि रोस्टिंग के चलते कटौती हुई है। समाजसेवी कवि सहजराम जायसवाल जयप्रकाश अग्रवाल संदीप अग्रवाल व्यापार मंडल के महामंत्री आशीष गर्ग ने 18 घंटे नियमित बिली आपूर्ति कराने की मांग की है। इस संबंध में अवर अभियंता पॉवर हाउस तिकुनिया विकास कुमार ने बताया कि तापमान बढ़ने के चलते रोस्टिंग करके बिजली कटौती ऊपर से हो रही है। नियमित 18 घंटे का रोस्टर तिकुनिया पावर हाउस से बिजली आपूर्ति का है। रोस्टर के हिसाब से 18 घंटे उपभोक्ताओं को आपूर्ति की जा सके इसके लिए हमेशा अलर्ट रहकर कार्य किया जा रहा है।