फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   संदिग्ध हालात में महिला ने लगाई फांसी, मौत

संदिग्ध हालात में महिला ने लगाई फांसी, मौत

Thu, 03 May 2018 08:44 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में महिला ने लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
संदिग्ध हालात में महिला ने लगाई फांसी
घटना के बाद पति और अन्य लोग फरार

लखीमपुर खीरी। मोहल्ला दुर्गापुरम में अपने नाना के मकान में रहने वाले पवन की 20 वर्षीय पत्नी सीमा देवी ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से उसका पति मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

मिश्राना चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि थाना ईसानगर के गांव खमरिया निवासी पवन शहर की दुर्गापुरम कॉलोनी में पत्नी सीमा के साथ अपने नाना के मकान में रहते थे। बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे कमरे के कुंडे से संदिग्ध हालात में सीमा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पति और परिवार के अन्य लोग मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने बताया कि मृतका का मायका पलिया में है। मायके वालों को घटना की सूचना दी है। मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि उसका दामाद पुत्री को अक्सर मारपीट कर प्रताड़ित करता था। बृहस्पतिवार को भी पुत्री को मारापीटा है। मायके वालों ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed