फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   आग लगने से 19 घर जलकर राख

आग लगने से 19 घर जलकर राख

Sun, 04 Feb 2018 11:54 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
आग लगने से 19 घर जलकर राख
आग - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। निघासन में अलग-अलग दो गांवों लगी आग में 19 घर और धौरहरा क्षेत्र के गांव बेलवा मोती में पांच घरों में लगी आग में पांच घर राख हो गए। इस अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है।
निघासन। गांव मुर्गहा में रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कुछ बच्चे आपस में रामायण का पार्ट लंका दहन का खेल रहे थे। इसी बीच एक बच्चा माचिस लेकर आया और पड़ोस में लगी खुशीराम की टटिया में माचिस लगाकर उसे फूंक दिया। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण करते हुए पड़ोसी दुर्गेश, श्रीपाल, ईश्वरदीन, सुखपाल, धर्मपाल, मुकेश, हरिनाम, कुलवंत, प्रीतम, छविनाथ, सूरजपाल, उत्तम, सुनील, दयाशंकर समेत 17 घर जलकर राख हो गए। आग में मुकेश के 40 हजार, दुर्गेश के पांच हजार, श्रीपाल के 10 हजार, हरिनाम के दो हजार, कुलवंत के तीन हजार रुपयों के अलावा घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन समेत घरेलू सामान जल गया। मुकेश का इंजन भी आग की भेंट चढ़ गया। सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग ने किसी तरह से आग पर काबू पा लिया। नायब तहसीलदार ज्ञान प्रकाश ने मौका मुआयना कर पीड़ितों को शीघ्र मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। उधर, गांव मंझलीपुरवा में छेद्दा और सरोज यादव के घर में आग लगने से हजारों का नुकसान हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

खमरिया। विवार दोपहर गांव बेलवा मोती में किसी ने चूल्हे की गर्म राख घूरे पर डाल दी। सुबह करीब 11 बजे चली हवाओं के बीत राख में छिपी चिंगारी भड़क उठी। आग ने बाल गोविंद के घर को अपने आगोश में ले लिया। घर वाले जब तक कुछ समझ पाते। आग ने विकराल रूप लेकर पड़ोसी चेतराम, छविनाथ और किशोरी के घरों को भी अपने आगोश में ले लिया। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में बाल गोविंद के घर में रखा अनाज, 10 हजार नकदी, बेटी की शादी का सामान कपड़े, जेवर सब जल कर नष्ट हो गया। पड़ोसी चेतराम के घर में रखा अनाज, जेवर, बर्तन आदि जल गया। छविलाल की तीन भैंसे और किशोरी लाल की एक भैंस भी इस अग्निकांड में झुलस गई। पास के ही बम्बहादुर का घर भी जल कर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed