फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   तहसीलदार ने टीम के साथ मारा कई गांवों में छापा

तहसीलदार ने टीम के साथ मारा कई गांवों में छापा

Thu, 01 Feb 2018 10:00 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
तहसीलदार ने टीम के साथ मारा कई गांवों में छापा
लीड
विज्ञापन

फोटो संख्या 31एलकेएच403

तहसीलदार ने टीम के साथ
मारा कई गांवों में छापा
- खदेड़े गए सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वाले
अमर उजाला ब्यूरो
पलियाकलां।
सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सक्रिय हुई एंटी भू मफिया स्क्वायड ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसमें तहसीलदार के नेतृत्व में टीम ने लगातार कई गांवों में अवैध कब्जेधारियों को खदेड़कर कब्जा छुड़वाया। इसी में फुलवरिया गांव में टीम ने पहुंचकर चकमार्ग के साथ ही अन्य सरकारी भूमि पर कब्जा किए कई कब्जाधारकों को हटाया।
तहसीलदार भगवानदीन वर्मा के नेतृत्व में पूरी टीम इलाके के गांव फुलवरिया पहुंची। यहां टीम ने गांव में लगभग तीन एकड़ ग्राम समाज की भूमि से कब्जा हटवाया। टीम ने यहां चकरोड, नवीन परती के साथ ही अन्य जगहों पर बेवजह किए कब्जों को हटवाया। टीम के साथ एसओ विपिन कुमार सिंह भी मौजूद रहे। तहसील और पुलिस की कार्रवाई से कब्जेधारियों में हड़कंप मचा रहा। वह उस स्थान पर आने से बचते नजर आए। फिलहाल, लगभग तीन एकड़ सरकारी भूमि पर तहसीलदार ने पुलिस बल की अगुवाई में कब्जा हटाने का प्रयास किया है। कब्जा न हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन



फोटो- 31एलकेएच504
श्मशान की भूमि
से कब्जा हटवाया
- तहसील प्रशासन की कार्रवाई से अवैध कब्जेदारों में हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज।
श्मशान की भूमि पर अवैध कब्जे के बाद खेतीबाड़ी करना दबंगों को महंगा पड़ गया। एसडीएम (गोला) डॉ. योगानंद पांडे के निर्देश पर बुधवार को तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस कर्मियों की टीम ने संबंधित भूमि की पैमाइश के बाद जमीन कब्जा मुक्त कराई। इस कार्रवाई से सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे करने वालों में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार (गोला) आशुतोष गुप्ता ने बताया कि परगना भूड़ के राजस्व ग्राम वसलीपुर के गदियाना गांव निवासी नसीमुल्ला ने राजस्व अभिलेखों में श्मशान के नाम से दर्ज आरक्षित भूमि गाटा संख्या 1055 रकबा 0.020 हेक्टेयर पर खेतीबाड़ी कर कब्जा कर रखा था। उन्होंने बताया कि संबंधित भूमि की पैमाइश के बाद कब्जा मुक्त कराई गई। कहा कि शासन के निर्देश पर सरकारी जमीनों की अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई जारी है। इस मौके पर राजस्व कानूनगो विजय कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्रीय लेखपाल सियाराम यादव, श्यामा कुमार मिश्र सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed