फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मेगा कैंप में महिलाओं ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

मेगा कैंप में महिलाओं ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

Mon, 29 Jan 2018 07:00 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
मेगा कैंप में महिलाओं ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
29 एलकेएच 10
विज्ञापन


खराब बिजली मीटर
सही कराने की मांग
मेगा कैंप में महिलाओं ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
कैंप में विभाग ने वसूले पांच लाख, 16 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे
अमर उजाला ब्यूरो
तिकुनियां खीरी।
विद्युत उपकेंद्र पर एसडीओ धर्मेंद्र आनंद के नेतृत्व में सोमवार को मेगा विद्युत कैंप लगाया गया। कैंप में पहुंची गांव बाबूपुरवा की कई महिलाओं ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपा और घरों में लगे खराब विद्युत मीटरों को ठीक कराने की मांग की। उधर, कैंप में पांच लाख रुपये बकाया वसूले गए और 16 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन भी काटे गए।

विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गंगानगर फीडर के बाबूपुरवा ग्राम में कई घरों के बिजली मीटर काफी समय से खराब हैं। इससे नाराज कई महिलाएं मेगा कैंप पहुंची। महिलाओं ने एसडीओ धर्मेंद्र आनंद को ज्ञापन देकर बताया कि उनके घरों में लगे मीटर काफी समय से खराब हैं। जो कई शिकायतों के बाद भी नहीं बदले गए हैं। एसडीओ ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने बाबूपुरवा के लाइनमैन राजू को बुलाकर कड़ी फटकार लगाई। साथ ही सहायक अभियंता मीटर से सभी खराब मीटर तत्काल बदलवाने के निर्देश दिए। उधर, एसडीओ ने बताया कि कैंप में पांच लाख से अधिक की राजस्व वसूली हुई है। 16 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन भी काटे गए है। साथ ही इन बकाएदारों से जल्द से जल्द बकाया जमा कराने को कहा गया है। बकाया जमा न करने पर बड़े बकाएदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। शत प्रतिशत वसूली के लिए विद्युत कर्मचारियों को भी निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान जेई विकास सिंह, संदीप पांडे सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed