फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सकात्मक दृष्टिकोण से मिलती है बड़ी सफलता: डीएम

सकात्मक दृष्टिकोण से मिलती है बड़ी सफलता: डीएम

Sun, 31 Dec 2017 12:28 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
सकात्मक दृष्टिकोण से मिलती है बड़ी सफलता: डीएम
कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर-खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सकारात्मक दृष्टिकोण से बड़ी सफलता मिलती है। इसलिए कभी भी नकारात्मक सोच को अपने पास भटकने न दें। डीएम ने यह बात जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में बीटीसी 2014 बैच के प्रशिक्षुओं के पास आउट समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि दुनिया की आधी आबादी में महिलाओं को अपनी जगह बनानी चाहिए। वह केवल रसोईघर तक सीमित न रहें। उन्होंने उन्हें समय का सदुपयोग करने की भी सलाह दी। इस मौके पर प्रशिक्षुओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। डायट प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश गुप्त ने डीएम का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन क्षमा टंडन ने किया। कार्यक्रम को अनिल बाजपेयी और उनकी टीम ने व्यवस्थित किया। बीटीसी 2014 के विदाई समारोह में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्धप्रिय सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी रत्नेश त्रिपाठी और संस्थान के स्टाफ की इस कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में डॉ. विग्गन राम, शशीबाला, वीके शर्मा, रघुनंदन प्रसाद, नीरज कुमार, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed