फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   एक साथ तीन बाघों को देखकर रुक गए वाहन

एक साथ तीन बाघों को देखकर रुक गए वाहन

Sun, 17 Sep 2017 10:51 PM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
एक साथ तीन बाघों को देखकर रुक गए वाहन
tiger
पलियाकलां।
विज्ञापन

पलिया-दुधवा मार्ग पर रविवार की सुबह एक साथ तीन बाघ देखे जाने से लोगों में दहशत फैल गई। काफी देर तक लोग एक जगह ही रुके रहे। बाघों के जाने के बाद वाहन चालक आगे जा सके। उधर, दूसरी तरफ पार्क कर्मियों में बाघों का कुनबा बढ़ने पर खासी खुशी की लहर दौड़ गई है।

रविवार की सुबह लगभग छह बजे पलिया-दुधवा मार्ग पर सुहेली नदी के पहले ढाल पर एक साथ तीन बाघ चहलकदमी करते देखे गए। गौरीफंटा की ओर जाने वाले व्यापारियों तथा अन्य वाहनों के पहिए बाघों को देखकर थम गए। काफी देर तक बाघ सड़क पर ही ढिढोली करते रहे। उसके बाद वह वहां से चले गए। काफी देर बाद बाघों के सड़क किनारे जंगल की ओर जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली। जहां एक तरफ लोगों में एक साथ तीन बाघ देखकर दहशत फैल गई है। वहीं पार्क प्रशासन में बाघों का कुनबा बढ़ता देख खुशी जताई है। बता दें कि इससे पूर्व में सुहेली नदी के आस-पास बाघ तो देखा गया है, परन्तु अकेला ही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed