{"_id":"65a6d259cfa8235da304d604","slug":"21-doctors-were-wanted-total-13-appeared-for-interview-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1018-13115-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डॉक्टर चाहिए थे 21, साक्षात्कार में कुल 13 पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डॉक्टर चाहिए थे 21, साक्षात्कार में कुल 13 पहुंचे
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में लगातार डॉक्टरों की कमी से जूझ रही स्वास्थ्य व्यवस्था के सुधरने की मंगलवार को उम्मीद जगी है। डॉक्टरों की भर्ती के लिए मंगलवार को सीएमओ कार्यालय पर पूरे दिन साक्षात्कार होता रहा। कुल 21 पदों की भर्ती को लेकर 13 डॉक्टर ही साक्षात्कार के लिए पहुंचे। इनके चयन के बाद जिला अस्पताल और सीएचसी स्तर पर इनकी तैनाती होगी, जिससे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी पर लौटने लगेगी। हालांकि विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए अभी और इंतजार करना होगा।
जनपद की पीएचसी और सीएचसी पर पिछले काफी समय से डॉक्टरों की कमी है। डॉक्टरों के अभाव में फार्मासिस्टों से काम चलाया जा रहा है। डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए शासन ने संविदा पर भर्ती करने का आदेश जारी किया था। शासन के निर्देश पर विभाग ने इसका विज्ञापन निकाला। साक्षात्कार के लिए मंगलवार को तिथि निर्धारित की गई। ठीक सुबह 11 बजे से साक्षात्कार शुरू हो गया, जो देर शाम तक होता रहा।
बताते हैं कि 21 डॉक्टरों की भर्ती होने थी, जिसमें मात्र 13 लोग ही साक्षात्कार देने पहुंचे। इसमें भी कितनों का चयन हुआ इसकी जानकारी विभाग ने सार्वजनिक नहीं की गई। उम्मीद लगाई जा रही थी कि इन 21 डॉक्टरों की भर्ती होने के बाद उनको सीएचसी, पीएचसी व उन अस्पतालों में भेजा जाएगा, जहां डॉक्टर कम हैं ताकि वहां की व्यवस्थाएं बेहतर हो सके।
विज्ञापन
एमबीबीएस डॉक्टर पहुंचे साक्षात्कार देने, नहीं मिल सका कोई विशेषज्ञ
मंगलवार को हुए डॉक्टरों के साक्षात्कार में भले ही 13 डॉक्टर पहुंचे, लेकिन इसमें कोई विषय विशेषज्ञ शामिल नहीं था। ऐसे में विषय विशेषज्ञों के लिए जिलेवासियों को अभी और इंतजार करना होगा। मामले में सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि कार्डियोलॉजिस्ट व अन्य विषय विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती मेडिकल कॉलेज स्तर पर होती है। 21 में 13 डॉक्टर साक्षात्कार के लिए पहुंचे हैं, अन्य डॉक्टरों के भी पहुंचने की संभावना है, यह संविदा स्तर पर काम करेंगे। जल्द ही इनके परिणाम घोषित किए जाएंगे।
यहां है डॉक्टरों की कमी
चयनित डॉक्टरों को जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी, पीएचसी पर तैनात किया जाएगा। इसमें सीएचसी पलिया में एक, पीएचसी मोहम्मदी और पीएचसी पलिया में एक-एक डॉक्टर का पद रिक्त है। इसके अलावा सीएचसी निघासन, ईशानगर, पसगवां, रमियाबेहड़, कुंभी, बेहजम, बिजुआ, धौराहरा और मोहम्मदी में एक-एक डॉक्टर को तैनात किया जाना है। इसके अलावा जिला अस्पताल में सात डॉक्टरों का रखा जाना है। इसमें तीन डॉक्टर टेलीमेडिशन हब के लिए चयनित किया जाना है।