फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   21 centres fixed for individual candidates of UP Board-2027

Lakhimpur Kheri News: यूपी बोर्ड-2027 के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए 21 केंद्र तय

Wed, 15 Jul 2026 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 15 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
21 centres fixed for individual candidates of UP Board-2027
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन के लिए जिले में 21 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर परीक्षार्थी आवेदन जमा करेंगे, जिन्हें केंद्र प्रभारी बोर्ड को भेजेंगे। प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निगरानी भी की जाएगी।
विज्ञापन

डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज लखीमपुर-खीरी से केवल हाईस्कूल के व्यक्तिगत बालक परीक्षार्थियों तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लखीमपुर खीरी से केवल हाईस्कूल की व्यक्तिगत बालिका परीक्षार्थियों के आवेदन भेजे जाएंगे। इंटरमीडिएट में केवल पत्राचार पंजीकरण कराए अभ्यर्थियों के आवेदन ही बोर्ड को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

आवेदन के लिए राजकीय इंटर कॉलेज शारदानगर, राजकीय इंटर कॉलेज धौरहरा, लखीमपुर इंटर कॉलेज लखीमपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लखीमपुर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खीरी टाउन, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मोहम्मदी, राजकीय हाईस्कूल ईशवारा, राजकीय हाईस्कूल हिंडोलना खीरी, राजकीय कन्या हाईस्कूल पिपरी चौराहा, राजकीय हाईस्कूल कृष्णानगर खीरी, राजकीय हाईस्कूल कटकुसुमा, राजकीय हाईस्कूल अहमदनगर, राजकीय हाईस्कूल उचौलिया, राजकीय हाईस्कूल बैदा मोहम्मदी, राजकीय हाईस्कूल भीखमपुर, राजकीय हाईस्कूल विशेनपुरी पलिया, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माध्यमिक इंटर कॉलेज लुधौरी निघासन, जिला पंचायत इंटर कॉलेज निघासन, बीबीएलसी इंटर कॉलेज खमरिया, जेपी इंटर कॉलेज मोहम्मदी और पब्लिक इंटर कॉलेज गोला गोकर्णनाथ को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed