फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   21 cases of 13 prisoners settled in Jail Lok Adalat

जेल लोक अदालत में 13 बंदियों के 21 मुकदमे निबटे

Sat, 28 May 2022 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
21 cases of 13 prisoners settled in Jail Lok Adalat
मुकदमों की सुनवाई करते अधिकारी।
लखीमपुर खीरी। जिला कारागार में लगी जेल लोक अदालत में शुक्रवार को 13 बंदियों के 21 मुकदमों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जेल लोक अदालत में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम लखीमपुर खीरी अविनाश चंद्र गौतम ने भविष्य में अपराध न करने की हिदायत देते हुए कारागार में निरुद्द 13 बंदियों के 21 मुकदमों का जुर्म स्वीकारोक्ति के आधार पर निस्तारण किया। बताया कि लोक अदालत में ऐसे बंदी जिनका कोई पैरोकार नहीं होता, उन्हें निशुल्क सहायता उपलब्ध कराई जाती है। जेल के नामित अधिवक्ता ऐसे बंदियों की पैरवी करते हैं।

बताया कि शुक्रवार को निस्तारित मुकदमों के तमाम ऐसे बंदी भी थे, जिनका कोई पैरोकार नहीं था। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव कनिका अवध, वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीपी सिंह, जेलर पंकज सिंह, डिप्टी जेलर अविनाश चौहान, सुनील कुमार व नीरज कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed