{"_id":"5ccf19b2bdec2207532a4e40","slug":"201557076402-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी बढ़ी तो बढ़ी बीमारियां, वार्ड हुए फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी बढ़ी तो बढ़ी बीमारियां, वार्ड हुए फुल
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गर्मी के प्रकोप से उल्टी, दस्त एवं बुखार पीड़ितों की संख्या जिला अस्पताल में बढ़ने लगी है। रोजाना भर्ती हो रहे मरीजों से जिला अस्पताल का मेडिकल महिला एवं पुरुष वार्ड फुल हो गया है। वहीं चिल्ड्रन वार्ड में भी बच्चों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भर्ती होने वाले बच्चों एवं बुजुर्गों में इसमें डायरिया, बुखार पीड़ितों की संख्या सबसे ज्यादा है।
तेज निकल रही धूप से गर्मी बढ़ने के साथ चल रहीं तेज गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही हैं। ऐसे में खान-पान एवं साफ सफाई को लेकर जरा सी लापरवाही भी लोगों को बीमार बना रही है। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. एसके सिंह का कहना है कि इस समय गर्मी काफी ज्यादा हो रही है। इसलिए खानपान और स्वच्छता में लापरवाही होने पर लोग उल्टी, दस्त और बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि गर्मी बढ़ने से इन रोगों के मरीज बढ़ जाते हैं। चिल्ड्रन वार्ड में एईएस पीड़ित बच्चों की संख्या भी बढ़ने लगी है। इन बीमारियों के होने का संबंध गर्मी और खाने पीने में स्वच्छता का ख्याल न रखना है। वहीं फिजीशियन डॉ. आरएस चंदानी का कहना है कि स्वच्छ पानी न पीने से पीलिया होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे मौसम में धूप में निकलने से बचें। छह से आठ घंटे तक रखा हुआ खाना न खाएं। फ्रिज में रखा भी खाना भी दस से 12 घंटे बाद उपयोग में न लाएं।
गर्मी से ऐसे करें बचाव
गर्मी बढ़ने के साथ ही हीट वेब यानि लू का असर दिखने लगा है। इसलिए इससे बचने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है।
1. तरल पदार्थ का अधिक सेवन करें
2. घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखें।
3. निर्जलीकरण से बचाने के लिए ओआरएस का प्रयोग करें।
4. अत्यधिक प्रोटीन वाले एवं बासी खाद्य पदार्थ का सेवन न करें।
5. हल्के रंग के सूती वस्त्र पहनने में प्रयोग करें।
6. तेज धूप से बचें और सिर को ढक कर रखें।
7. दोपहर 12 से लेकर तीन बजे तक न निकलें तो बेहतर होगा।
8. गर्मी का असर लगने पर डॉक्टर से मिलेें।
9. बीमार एवं गर्भवती महिलाएं गर्मी के दिनों में विशेष सावधानी बरतें।
चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती हुए पांच बच्चे
जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में रविवार को बुखार और डायरिया पीड़ित पांच बच्चे भर्ती हुए, जबकि आईसीयू वार्ड में एक बच्चे का इलाज जारी है। बुखार आने पर नौरंगाबाद निवासी आरिफ अली सात वर्षीय पुत्र आजिम, लघुची गांव निवासी रियाज तीन वर्षीय पुत्र हुमायूं एवं उल्टी, दस्त आने पर फरधान निवासी विजय कुमार तीन वर्षीय पुत्र रूद्राक्ष, खीरी टाउन निवासी युनूस दो वर्षीय पुत्र फिरोज एवं पड़री निवासी अरविंद कुमार ढाई वर्षीय पुत्र आर्यन को जिला अस्पताल लेकर आए थे, जिनकी हालत गंभीर होने पर सभी को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कर लिया गया। वहीं आईसीयू वार्ड में भर्ती नौ वर्षीय अरविंद का इलाज जारी है।