फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   धौरहरा में औपचाकिता भर रह गया लोक कल्याण मेला

धौरहरा में औपचाकिता भर रह गया लोक कल्याण मेला

Thu, 12 Apr 2018 08:28 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
धौरहरा में औपचाकिता भर रह गया लोक कल्याण मेला
लीड
विज्ञापन

12एलकेएच351

धौरहरा में औपचारिकता भर
रह गया लोक कल्याण मेला
- देर से पहुंचीं सांसद, अधिकांश अधिकारी भी रहे नदारद
अमर उजाला ब्यूरो
धौरहरा।
लोक कल्याण मेले का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सांसद रेखा वर्मा के समय से न पहुंच पाने के कारण मेले का शुभारंभ एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी ने किया। दो दिवसीय मेले का समापन शुक्रवार को होगा। इस मौके पर तहसील क्षेत्र के सभी विभागों के अधिकारियों ने मौजूद रहकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। काफी देर बाद पहुंची सांसद रेखा वर्मा ने भी मौजूद लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
तहसील परिसर में मेले का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया। बृहस्पतिवार को एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी ने तहसील स्तर के अधिकारियों की मौजूदगी में मेले का शुभारंभ किया। मेले में प्राथमिक स्कूल के बच्चों ने बाल गीत और एकांकी प्रस्तुत किए। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

मेला में स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास एव परियोजना, विकास विभाग, नगर विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग आदि ने अपने स्टॉल लगाकर डॉक्यूमेंट्री के जरिए लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी रमेश मौर्या नायब तहसीलदार अभिमन्यु कुमार, शिक्षक संघ अध्यक्ष युवराज शर्मा, मंत्री सौरभ मिश्रा आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन


नही पहुंचे जिले के
आमंत्रित अधिकारी
जनकल्याण मेले का शुभारंभ के मौके पर सीएमओ चिकित्सा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, डीपीआरओ, जिला कृषि अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पशुपालन अधिकारी और नगर विकास अधिकारी को पत्र भेज कर मेले में शामिल होने को कहा गया था, लेकिन इन विभागों के कोई भी जिला स्तरीय अधिकारी नही शामिल हो सका। धौरहरा विधायक बालाप्रसाद अवस्थी चोटिल होने के चलते लखनऊ अस्पताल में हैं इस कारण नही आ सके।

12एलकेएच401, 402, 403
पलिया में एडीएम भी व्यवस्थाओं से दिखे नाखुश
पलियाकलां। लोक कल्याण मेले के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को सुबह से ही तहसील परिसर में सन्नाटा रहा। धीरे-धीरे हल्की भीड़ बढ़ी लेकिन कुर्सियां तब भी खाली रहीं। बेसिक शिक्षा विभाग, अग्निशमन विभाग, राष्ट्रीय किशोर-किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम, पुलिस विभाग के स्टॉलों पर हल्की भीड़ दिखाई दी, लेकिन दो दिन तक चले इस मेले का बेहतर ढंग से प्रचार प्रसार न होने के कारण यह मेला फ्लॉप ही रहा। दोपहर में यहां एडीएम अरुण कुमार पहुंचे। उन्होंने प्रत्येक स्टॉलों पर जाकर वहां की व्यवस्थाएं देखीं। हालांकि वह भी इन व्यवस्थाओं से नाखुश दिखाई दिए, लेकिन स्टॉलों पर मौजूद सामग्रियों को देखकर उन्होंने प्रसन्नता जताई। दोपहर बाद जब सांसद अजय मिश्र टेनी समापन को लेकर मेले में पहुंचे तो वहां पर भीड़ उमड़ी लेकिन अधिकांश भीड़ लाभ पाने वालों की ही दिखाई दी। काफी जोर आजमाइश के बाद भी तहसील प्रशासन मेले में भीड़ एकत्र नहीं कर सका। सांसद अजय मिश्र टेनी ने समापन में केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारियां दीं। उन्होंने सभी से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने की बात भी कही। इस दौरान भारी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे।

176 लोगों में किया पट्टे का आवंटन
रोड किनारे खानाबदोशों की जिंदगी जी रहे 176 लोगों में सांसद अजय मिश्र टेनी की मौजूदगी में पट्टे का आवंटन किया गया। इसमें इनको तीन डिसमिल प्रति व्यक्ति के हिसाब से जमीन दी गई, जिस पर यह लोग अपने-अपने आशियाने बना सकते हैं। सांसद ने इनको पट्टा आवंटित किया तथा वहीं पर रहने की बात कही।

एसडीएम, राजस्व विभाग के
कर्मियों को लगाई फटकार
मेले का जायजा लेने आए एडीएम अरुण कुमार जब पलिया पहुंचे तो एसडीएम मेले में मौजूद न रहकर अपने केबन में बैठे थे, जिसके बाद एडीएम भड़क गए उन्होंने एसडीएम को फटकार लगाई। इसके बाद स्टॉलों के निरीक्षण के दौरान राजस्व विभाग के स्टॉल पर जब कृषक दुर्घटना बीमा की बावत जानकारी ली तो कोई जानकारी नहीं दे सका जिसपर भी उन्होंने नाराजगी जताई।

खबर छपने के बाद हटा
दी गईं पुरानी पंफलेट
कृषि विभाग की तरफ से पुरानी 2016-17 की पंफलेट से लोगों को जानकारियां देने की बावत जब अमर उजाला में खबर छपी। इसके बाद अधिकारी जागे और आननफानन में वहां से पुरानी पंफलेट हटा दी गईं। यहां स्टॉल पर मौजूद एक अधिकारी खासे गुस्से में दिखे तथा अपनी नाकामयाबी को छिपाने का प्रयास करते रहे। उधर, इससे पहले भी यही विभाग ब्लॉक में लगे मेले में भाजपा सरकार में बसपा शासनकाल की पंफलेट बांटने के कारण सुर्खियों में रह चुका है।

12एलकेएच 201
गोला में भी निभाई
गई औपचारिकता
गोला गोकर्णनाथ।
नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज के मैदान में प्रदेश सरकार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर एक साल नई मिशाल का लगा दो दिवसीय लोक कल्याण मेले का आयोजन महज औपचारिकता बन कर रह गया, जिसका समापन खाली कुर्सियों और गिनती के लोगों के बीच दोपहर बाद ढाई बजे कर दिया गया।

कालेज में लगे मेला में लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के लिए विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए। 11अप्रैल को मुख्य अतिथि विधायक अरविंद गिरि द्वारा मेले का उद्घाटन होने के बाद जैासे दोपहर बीता स्टालों पर सन्नाटा पसरता चला गया और मौजूद अधिकारी भी नदारद होने लगे। वहीं दूसरे दिन 12 अप्रैल को ढाई बजे ही एसडीएम पल्लवी मिश्रा, तहसीलदार आशुतोष गुप्ता, नायब तहसीलदार विकासधर दुबे, एसडीओ बिजली धर्मेंद्र यादव की मौजूदगी में मेला का समापन कर दिया गया, जबकि मेले का समय सुबह दस से शाम चार बजे था। मेला समापन पर बेसिक शिक्षा विभाग के स्टाल को प्रथम, बाल विकास को द्वितीय, कौशल विकास को तृतीय और गन्ना विभाग, पशुपालन विभाग को सांत्वना स्थान दिया गया। अधिकारियों ने स्थान प्राप्त स्टालों पर तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। यह मेला महज एक औपचारिकता के तहत निभाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed