{"_id":"5a1189bb4f1c1b68678bcbd4","slug":"201511098811-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर से कुचलकर स्कूटी सवार छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर से कुचलकर स्कूटी सवार छात्रा की मौत
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/महेवागंज खीरी।
निघासन मार्ग पर थाना फूलबेहड़ के गांव पिपरामरोड़ा निवासी सिंका(15) की स्कूटी में टैंकर ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा का सिर टैंकर के पहिये के नीचे आ गया, जिससे सिर कुचल जाने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वह स्कूटी से कॉलेज में एक्स्ट्रा क्लास में शामिल होने शहर आ रही थी। छात्रा हेलमेट भी नहीं लगाए थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव पिपरामरोड़ निवासी रिटायर्ड फौजी रामदयाल उर्फ गौरीशंकर ने बताया कि उसकी पुत्री सिंका महेवागंज स्थित नवभारत स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा थी। रविवार को कॉलेज में एक्स्ट्रा क्लास थी, जिसमें शामिल होने के लिए पुत्री सिंका स्कूटी से कॉलेज जा रही थी। सुबह करीब नौ बजे लिलौटी मोड़ के पास स्कूटी में खंभारखेड़ा की ओर जा रहे एक टैंकर ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे छात्रा स्कूटी समेत गिर गई। छात्रा के सिर से टैंकर का पहिया निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। हादसे के करीब डेढ़ घंटे बाद चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। वो भी तब जब एसपी को किसी ने फोन कर हादसे से अवगत कराया। चौकी पुलिस के रवैये से लोगो में नाराजगी दिखी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शव देखकर मां-बहन की तबियत बिगड़ी, भर्ती
मृतक छात्रा सिंकी के भाई नहीं हैं। वह दो बहनों में छोटी है। छात्रा की मौत होने की सूचना जब उसके घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ेे। मौके पर छात्रा सिंकी का शव देख बिलख रही उसकी मां सुभावती और बड़ी बहन प्रियंका(17) की हालत बिगड़ गई। दोनों को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।