{"_id":"59f5d4b84f1c1bd9538b9b29","slug":"201509283000-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल में छूट पाने का दो दिनों में मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल में छूट पाने का दो दिनों में मौका
Updated Sun, 29 Oct 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
ओटीएस एमनेस्टी योजना के तहत मई-जून में रजिस्ट्रेशन करा चुके उपभोक्ताओं को सरकार ने राहत देते हुए 31 अक्तूबर 2017 तक बिना ब्याज बकाया जमा करने का मौका दिया है। करीब 1200 उपभोक्ता ऐसे हैं, जो रजिस्ट्रेशन कराने के बाद भी पैसा जमा नहीं कर सके थे। समय सीमा खत्म होने के बाद उन पर पूरा पैसा जमा करने की तलवार लटक रही थी।
अधिशाषी अभियंता अनिल कुमार जायसवाल ने बताया कि ओटीएस एमनेस्टी योजना में शहरी एवं ग्रामीण घरेलू और नलकूप उपभोक्ताओं को बकाया भुगतान में ब्याज से छूट दी गई थी। उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ पाने के लिए मई-जून में रजिस्ट्रेशन कराए थे, जिसकी अवधि समाप्त होने के बाद करीब 1200 उपभोक्ता किन्हीं कारणों के चलते पैसा जमा नहीं कर पाए थे। सरकार ने ऐसे उपभोक्ताओं को राहत देते हुए 31 अक्तूबर 2017 तक एकमुश्त बकाया जमा करने पर छूट देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन