{"_id":"59c7f2054f1c1b37688b653e","slug":"201506275845-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को मिर्गी आने से बस पलटी, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक को मिर्गी आने से बस पलटी, कई घायल
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
चालक को मिर्गी आने से बस पलटी, कई घायल
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैरमखेड़ा (लखीमपुर खीरी)।
मैगलगंज थाना में नेशनल हाईवे पर चपरतला गांव के पास चलती रोडवेज बस के चालक को अचानक मिर्गी का दौरा आने से बस गहरी खाई में पलट गई। सीतापुर से शाहजहांपुर की ओर जा रही रोडवेज बस के करीब 12 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि चालक की हालत गंभीर है।
रविवार को सीतापुर से शाहजहांपुर जा रही रोडवेज बस जैसे ही चपरतला गांव के पास बने गोमती पुल पर पहुंची तो चालक गौरव दीक्षित को अचानक मिर्गी का दौरा आ गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर करीब 35 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बताते हैं कि बस के चालक को मिर्गी का दौरा अक्सर आता था, जिसकी जानकारी अधिकारियों को भी है। हालांकि रोडवेज बस को अनियंत्रित होते देख कंडक्टर अतुल यादव ने बस को संभालने की कोशिश की, लेकिन कामयाब न हो सका। हादसे में चालक गौरव दीक्षित को गंभीर चोटें आईं। उसे इलाज के लिए शाहजहांपुर ले जाया गया है। बस में सीतापुर से शाहजहांपुर की ओर जा रहे 45 यात्री सवार थे, जिसमें से करीब 12 यात्री घायल हुए हैं। घायल होने वाले यात्रियों में हापुड़ निवासी लल्लन, बरेली निवासी सरस्वती, मितौली निवासी अशोक, बलविंदर सिंह, हरजीत कौर, सीतापुर के संजय शुक्ला, कंडक्टर अतुल यादव निवासी बहादुरपुर जिला सीतापुर घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंची यूपी 100 के सिपाही अमरेश, कुलदीप, राजेश बहादुर ने घायल यात्रियों को इलाज के लिए भिजवाया।