फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   प्रधान और पंचायत सदस्य सीखेंगे विकास का ककहरा

प्रधान और पंचायत सदस्य सीखेंगे विकास का ककहरा

Thu, 20 Jul 2017 05:58 PM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
प्रधान और पंचायत सदस्य सीखेंगे विकास का ककहरा
लखीमपुर खीरी। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की रफ्तार तेज करने के लिए प्रधानों और पांच सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें गांव में विकास की योजना बनाने के लिए आवश्यक तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही ग्राम पंचायतों में सचिवालयों को एक्टिव करने के लिए कंप्यूटर पर ऑनलाइन फीडिंग के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि केंद्र सरकार ने ग्राम पंचायतों में कामकाज के वर्षों पुराने तौर-तरीकों को हटाकर हाईटेक तरीके अमल में लाने की कवायद तेज कर दी है। प्रिया सॉफ्ट के बाद प्लान प्लस पर ग्राम पंचायतों के कार्यों की फीडिंग कराई जा रही है, जिसके मुताबिक काम न कर पाने के चलते ग्राम पंचायतों में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। प्रिया सॉफ्ट पर फीडिंग न कराने के चलते कुछ माह पहले ग्राम निधि के खाता संचालन पर रोक लगाई जा चुकी है। बताते चलें कि करीब चार माह पहले ही शासन ने प्रत्येक प्रधान और पांच-पांच सदस्यों को प्रशिक्षण देने के आदेश दिए थे, लेकिन यह प्रशिक्षण काफी समय से टलता रहा। अब सीडीओ अमित सिंह बंसल ने इस पर संज्ञान लेते हुए ब्लॉक स्तर पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाने के निर्देश डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद को दिए हैं।
विज्ञापन


एडीओ को दी जा चुकी ट्रेनिंग
प्रधानों को प्रशिक्षण देने के लिए रिसोर्स पर्सन तैयार किए गए हैं, जिन्हें लखनऊ में ट्रेनिंग दी जा चुकी है। डीपीआरओ ने बताया कि प्रशिक्षण में गुणवत्ता लाने के लिए लखनऊ से एक मास्टर ट्रेनर बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में सबसे पहले जरूरी प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना बनाई जानी चाहिए। स्वच्छता की मुहिम भी जोर की जानी है। इस प्रशिक्षण से प्रधानों और पंचायत सदस्यों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी।
अमित सिंह बंसल, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed