फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   20 place in Tahasil Getting 18 hours of electricity

तहसीलों में 20 की जगह मिल रही 18 घंटे बिजली 

Fri, 14 Apr 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 14 Apr 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
20 place in Tahasil Getting 18 hours of electricity
लाइट - फोटो : अमर उजाला
लोकल फाल्ट को छोड़ दें तो इन दिनों मिल रही पूरी बिजली
विज्ञापन

 लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग की समस्या को यदि दरकिनार कर दें तो पिछले चार पांच दिनों से जिला मुख्यालय को 24 घंटे बिजली मिल रही है। तहसील मुख्यालयों पर 20 घंटे के सापेक्ष 18 घंटे ही बिजली मिल रही है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे के सापेक्ष मात्र 15 घंटे बिजली मिल रही है। ग्रामीण क्षेत्र के खेतों में इन दिनों गेहूं की पकी फसल खड़ी है। तेज हवाएं चलने के कारण तारों के टूटने या स्पार्किंग होने से फसल में आग लगने के डर से दोपहर में कुछ समय के लिए बिजली सप्लाई ठप कर दी जाती है।
जिले में कुल सात तहसीलें हैं। इनमें निघासन, धौरहरा, मोहम्मदी, गोला, पलिया, मितौली में करीब 18 घंटे बिजली मिल रही है। लखीमपुर तहसील का मुख्यालय और जिला मुख्यालय एक ही है इसलिए यहां 24 घंटे बिजली मिल रही है। लोकल फाल्ट या ट्रिपिंग के चलते कभी-कभी कुछ समय के लिए बिजली जरूर गायब होती है। 
विज्ञापन

एसडीओ सिटी हरिओम पवार का कहना है कि गर्मी के मौसम में लोकल फाल्ट होना आम बात है। शुक्रवार को ही 32 केवीए की लाइन में फाल्ट आ जाने के कारण करीब दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही, लेकिन इसे बिजली कटौती की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed