फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   192 couples started a new life in one pavilion

Lakhimpur Kheri News: एक मंडप में 192 जोड़ों ने की नई जिंदगी की शुरुआत

Mon, 19 Oct 2026 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 19 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
192 couples started a new life in one pavilion
अभिषेक कुमार
लखीमपुर खीरी। धर्मसभा इंटर कॉलेज में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 192 जोड़ों ने नई जिंदगी की शुरुआत की। इनमें 182 जोड़ों का विवाह हुआ, जबकि 10 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। अलग-अलग रीति-रिवाजों के साथ विवाह की रस्में पूरी कराई गईं।
विज्ञापन

समारोह में वर-वधुओं और उनके परिजनों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। भोजन के बाद नवदंपतियों को उपहार दिए गए। समारोह में विधायक योगेश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख दिव्या सिंह, सीडीओ योगानंद, जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि योजना के तहत प्रति जोड़े के लिए एक लाख रुपये का बजट है। इसमें 64 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में दिए जाएंगे। 21 हजार रुपये का घरेलू सामान दिया गया, जबकि 15 हजार रुपये भोजन, टेंट और आयोजन संबंधी अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पंजीकरण कराया था। भव्य पंडाल में नेहा के साथ धूमधाम से विवाह हुआ। काफी अच्छा महसूस हो रहा है। सरकार की यह योजना काफी अच्छी है।

-अभिषेक कुमार व नेहा

लक्ष्मी देवी के साथ धूमधाम से विवाह हुआ। गृहस्थी के लिए जरूरी सामान भी दिया गया। सामूहिक विवाह के लिए चार माह पहले ही पंजीकरण कराया था।
-ललित कुमार व लक्ष्मी देवी
---------
खुशियों के समारोह में अन्न की बर्बादी, विधायक ने जताया दुख

लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में एक ओर नवदंपतियों की नई गृहस्थी की शुरुआत हुई, वहीं दूसरी ओर भोजन की बर्बादी भी देखने को मिली। वर-वधू पक्षों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। कई लोगों ने प्लेटों में जरूरत से ज्यादा भोजन परोस लिया। पूरा न खा पाने पर उसे परिसर में ही फेंक दिया। भोजन की बर्बादी का दृश्य देखकर कई लोगों ने तत्कालीन सीडीओ अभिषेक कुमार की व्यवस्था को याद किया। उन्होंने लंच पैकेट की व्यवस्था की थी, जिससे अन्न की बर्बादी नहीं हुई थी। विधायक योगेश वर्मा ने भी भोजन बर्बाद किए जाने पर दुख जताया। संवाद

अभिषेक कुमार

अभिषेक कुमार

अभिषेक कुमार

अभिषेक कुमार

अभिषेक कुमार

अभिषेक कुमार

अभिषेक कुमार

अभिषेक कुमार

अभिषेक कुमार

अभिषेक कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed