फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   धौरहरा में आठ प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज

धौरहरा में आठ प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज

Mon, 06 May 2019 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
धौरहरा में आठ प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज
लखीमपुर खीरी। धौरहरा संसदीय सीट के लिए सोमवार को विधानसभा धौरहरा, कस्ता और मोहम्मदी समेत पड़ोसी जनपद सीतापुर के हरगांव और महोली विधानसभा में 1279 मतदान केंद्रों के 1911 पोलिंग बूथों पर वोट डाले जाएंगे। जनपद की तीन विधानसभाओं धौरहरा, कस्ता और मोहम्मदी के 661 मतदान केंद्रों के 1078 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां इस जनपद से रविवार को रवाना की गई, जिसमें 4312 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि हरगांव और महोली विधानसभा के 833 बूथों के लिए सीतापुर से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं।
विज्ञापन

धौरहरा लोकसभा की तीन विधानसभाओं को आठ जोन और 104 सेक्टर में बांटा गया है, जिसके मुताबिक ही जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। यह मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर बराबर नजर रखेंगे और ईवीएम में समस्या आने पर उसे तुरंत दूर कराएंगे। सभी 661 मतदान केंद्रों पर मास्टर ट्रेनर भी लगाए गए हैं, जो ईवीएम में तकनीकी दिक्कत आने पर उसका समाधान कराएंगे। इसके अलावा मतदान केंद्रों पर 125 माइक्रो आब्जर्वर भी लगाए गए हैं, जो मतदान केंद्रों और सेक्टर मजिस्ट्रेट के बीच कड़ी के तौर काम करेंगे। साथ ही 99 मतदान केंद्रों से वेब कास्टिंग कराई जाएगी। क्रिटिकल बूथों पर पैरामिलिट्री फोर्स के जवान मुस्तैद रहेंगे। तो वहीं स्टिल फोटोग्राफी के लिए कैमरों के साथ रोजगार सेवकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

विधानसभावार मतदाता पोलिंग बूथ
धौरहरा 3,26,925 223
कस्ता 3,06,017 214
मोहम्मदी 3,31,141 224
महोली 3,61,859 389
हरगांव 3,18,214 444

यह प्रत्याशी मैदान में
रेखा वर्मा भाजपा
जितिन प्रसाद कांग्रेस
अरशद सिद्दीकी गठबंधन
अनिल राजवंशी बहुजन अवाम पार्टी
बलजीत कौर हिंदुस्तान निर्माण दल
मलखान सिंह प्रसपा
मुकेश कुमार शिवसेना
रीतू वर्मा निर्दलीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed