{"_id":"5bf54195bdec22698f4ccc4b","slug":"191542799765-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन प्रमाणपत्र जमा करने को खोले पांच काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन प्रमाणपत्र जमा करने को खोले पांच काउंटर
Updated Wed, 21 Nov 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जीवन प्रमाणपत्र जमा करने को खोले पांच काउंटर
लखीमपुर खीरी। रिटायर्ड इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (रीवा) का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य संयोजक चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में जिला कोषाधिकारी से मिला। प्रतिनिधि मंडल में ईशदत्त मिश्र, बासुदेव शुक्ल, कल्लूराम वर्मा और राम लोटन मिश्र शामिल रहे। कोषाधिकारी से मुख्य रूप से नवंबर माह में जीवन प्रमाणपत्र जमा करने में आ रही कठिनाइयों के बारे में चर्चा हुई।
कोषाधिकारी ने पेंशनर्स के प्रति सहानुभूति दिखाई। उन्होंने कहा कि कोषागार कार्यालय में पेंशन फार्म जमा करने के लिए पांच काउंटर बनाए गए हैं। जिससे पेंशनर्स को फार्म जमा करने में अधिक समय न लगे। इसके अलावा सभी तहसीलों के स्तर पर जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की सुविधा के लिए पत्र जारी कर दिए गए हैं। पेंशनर्स अपनी-अपनी तहसील में तहसीलदार के पास जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं।
कोषाधिकारी ने यह भी आश्वासन दिया कि अशक्त अथवा दिव्यांग पेंशनर्स जो कोषागार तक जाने की स्थिति में नहीं हैं, तो वह उनके घर कार्यालय के कर्मचारी को भेजकर भी सत्यापन करा लेंगे।