फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मादा हाथी टेरेसा इलाज के लिए दुधवा रेफर

मादा हाथी टेरेसा इलाज के लिए दुधवा रेफर

Sun, 04 Nov 2018 07:00 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
मादा हाथी टेरेसा इलाज के लिए दुधवा रेफर
बांकेगंज। बाघ के हमले में घायल हुई मादा हाथी टेरेसा को दुधवा नेशनल पार्क में रेफर किया गया है। 27 अक्तूबर को दुधवा टाइगर रिजर्व के किशनपुर सेंक्चुरी रेंज से सटे चलतुआ गांव के पास कांबिंग के दौरान बाघ मादा हाथी टेरेसा पर हमला कर उसकी सूंड़ को लहूलुहान कर दिया था। तब से उसका इलाज भीरा के एलीफैंट कैंप में डब्ल्यूटीआई के डॉक्टर कर रहे थे। हालत में सुधार है, लेकिन में इन्फेक्शन होने के डर से डॉ. उत्कर्ष शुक्ला ने उसे दुधवा बेस कैंप ले जाने की सलाह दी। उधर शनिवार शाम भीरा बेस कैंप पहुंचे डॉ. उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि बाघ हमले में मादा हाथी टेरेसा की घायल सूंड़ परीक्षण के दौरान हालात में काफी सुधार है। इस बाबत दुधवा टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक महावीर कौजलगि ने बताया कि नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान लखनऊ के उप-निदेशक और पशु चिकित्सक डॉ उत्कर्ष शुक्ला से घायल टेरेसा का परीक्षण कराया गया। उनकी सलाह पर बेहतर इलाज के लिए उसे दुधवा नेशनल पार्क के बेस कैंप लाया गया है। जहां डब्ल्यू टीआई के डॉक्टरों की एक टीम लगातार टेरेसा की सेहत की निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed