{"_id":"5b6749d14f1c1bb37b8b6736","slug":"191533495761-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार हो रही बारिश से धंसने लगी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार हो रही बारिश से धंसने लगी सड़कें
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जंगबहादुरगंज में नेशनल हाईवे बाईपास पर यातायात रोका
सिंगाही और औरंगाबाद के बीच कई गांवों का आवागमन हुआ ठप
बारिश से सड़कें धंसने से बनी समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। करीब एक सप्ताह से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है। वहीं सड़कें भी धंसने लगी हैं। रविवार को नेशनल हाईवे 24 पर जंगबहादुरगंज क्षेत्र में सड़क धंसने से यातायात रोक दिया गया है, सिंगाही क्षेत्र में भी सड़क धंसने से कई गांवों का आवागमन ठप हो गया है।
जंगबहादुरगंज। नेशनल हाईवे पर बने बाईपास रोड में कई जगह सड़क धंस जाने से रविवार को गति अवरोधक लगाकर बाईपास से वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। वाहन जंगबहादुरगंज कस्बे से होकर जा रहे हैं। ओवरब्रिज के पश्चिम सड़क धंस जाने से कोयला भरा ट्रक तालाब में पलट गया, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। ओवरब्रिज पर बनी डामर सड़क और अधूरी बनी सड़क कई फुट धंस गई है। तीन किमी लंबे बने बाईपास रोड पर कई स्थानों पर सड़क धंस गई है। कई स्थानों पर सड़क के किनारे की मिट्टी बह जाने से बड़े-बड़े खतरनाक गड्ढे बन गए हैं। निर्माणाधीन बाईपास मार्ग की बारिश ने गुणवत्ता की पोल खोल दी है। बाईपास रोड का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा एक कार्यदायी कंपनी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
सिंगाही। बारिश के चलते शनिवार की रात नौरंगाबाद की सड़क अचानक धंस गई, जिससे सिंगाही और नौरंगाबाद के बीच आवागमन ठप हो गया। सिंगाही से नौरंगाबाद जाने वाली रोड मोहम्मद हसन के कोल्हू के पास शनिवार रात को सड़क का कुछ हिस्सा धंस गया, जिससे बड़ा गड्ढा बन गया। इससे चौपहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। जिला पंचायत सदस्य अमनदीप सिंह ने बताया कि यहां पर पिछले वर्ष भी सड़क धंस गई थी, तो उसको पटवाया गया था। उन्होंने कहा कि यहां पर एक पुलिया बनाने की आवश्यकता है, जिसका प्रस्ताव गन्ना परिषद की बैठक में दिया जा चुका है। जल्द ही पुलिया का निर्माण हो जाएगा, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन