{"_id":"5a768c6b4f1c1bb3208b72eb","slug":"191517718635-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनलाइन ट्रांसफर पर रोक लेकिन आफ द लाइन चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनलाइन ट्रांसफर पर रोक लेकिन आफ द लाइन चालू
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन ट्रांसफर पर रोक
लेकिन ऑफ लाइन चालू
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के आदेश तेजी से वायरल
- आम शिक्षकों में रोष, अधिकारियों को भी नहीं जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 जनवरी तक लिए गए थे। इसी दौरान हाईकोर्ट ने एक याचिका पर स्थानांतरण प्रक्रिया पर अस्थाई रोक लगा दी थी, जिससे अपने ग्रह जनपद/ इच्छित जनपद में तबादले की आस लगाए शिक्षकों को झटका लगा है। वहीं शासन स्तर से गुपचुप तरीके से तबादले किए जा रहे हैं, जिसका खुलासा शुक्रवार की रात सोशल मीडिया पर वायरल हुए आदेश से हुआ है।
नकहा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय केवलपुरवा की सहायक अध्यापक प्रियंका सिसौदिया का तबादला जनपद बिजनौर कर दिया गया है, जिसके संबंध में विशेष सचिव की ओर से (30 जनवरी) निदेशक बेसिक शिक्षा और सचिव इलाहाबाद को आदेश जारी किया गया है। इसके बाद 31 जनवरी में सचिव बेसिक शिक्षा की ओर से लखीमपुर/ बिजनौर के बीएसए और वित्त एवं लेखाधिकारी को आदेश जारी कर दिया गया है। इसी तरह अन्य जनपदों हरदोई, सीतापुर, उन्नाव आदि के शिक्षकों के हुए तबादले के आदेश वायरल हो गए हैं। खास बात यह है कि व्हाट्सऐप ग्रुप पर प्रदेश सरकार के एक मंत्री द्वारा एक शिक्षक के तबादले को लिखा गया लेटर भी वायरल किया जा रहा है। बैकडोर से किए जा रहे तबादलों से उन शिक्षकों में नाराजगी है जो दूसरे जनपद में तबादला कराना चाहते हैं।
शासन स्तर से एक शिक्षिका का तबादला बिजनौर जनपद किया गया है, जिसे शुक्रवार को रिलीव कर दिया गया है।
- बुद्ध प्रिय सिंह, बीएसए