फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पुष्प वाटिका का मंचन देख दर्शक भाव विभोर

पुष्प वाटिका का मंचन देख दर्शक भाव विभोर

Mon, 25 Sep 2017 12:10 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
पुष्प वाटिका का मंचन देख दर्शक भाव विभोर
पुष्प वाटिका का मंचन देख दर्शक भाव विभोर - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

शहर की ऐतिहासिक रामलीला में पुष्प वाटिका की लीला का भावपूर्ण मंचन गुड़मंडी में किया गया। कार्यक्रम स्थल को भव्यता से सजाया गया। राम, लक्ष्मण, भरत शत्रुघ्न और सीता व महर्षि विश्वामित्र की पालकी पहुंचने पर व्यापारियों ने पूजा अर्चना कर उनका स्वागत किया।
महर्षि विश्वामित्र के साथ यज्ञ की रक्षा के लिए गए राम व लक्ष्मण को सीता के स्वयंवर के लिए राजा जनक का निमंत्रण मिलता है। महर्षि विश्वामित्र राम और लक्ष्मण को लेकर जनकपुरी पहुंचते हैं। अगली सुबह सीता वाटिका में मां गौरी की पूजा के लिए जाती हैं। वहीं राम व लक्ष्मण अपने गुरू के लिए फूल चुनने जाते हैं, जहां पहली बार राम व सीता आमने-सामने होते हैं। दोनों के अद्भुत मिलन का कलाकारों ने अत्यंत भावपूर्ण मंचन किया, जिसे देख दर्शक भाव विभोर हो उठे। लीला को सजीवता प्रदान करने के लिए गुड़मंडी को हरे भरे पौधों से सजाकर वाटिका का रूप दिया गया था। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन

रामलीला के मंच पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। बच्चों के डांडिया नृत्य की खूब सराहना हुई। समाजसेवी रमाकांत गुप्त की अध्यक्षता व राम मोहन गुप्त के संचालन में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अनुप्रिया व तनुप्रिया ने सरस्वती वंदना, अपेक्षा गुप्ता ने भजन, रुद्र, पीहू गुप्ता ने काव्य पाठ, आरोही गुप्ता, अंशनी मिश्रा, रियांशा गुप्ता व अथर्व ने नृत्य और जूलियन डे के बच्चों शौर्य दीक्षित, अहम गुप्त, पीहू गुप्ता, देवांश शुक्ल, अभिमान गुप्त, एकांश शुक्ल, आफिया अख्तर, आमीरा अख्तर, वृन्दा शर्मा व उनेजा खान ने मनमोहक डांडिया नृत्य पेश कर सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर डॉ इरा श्रीवास्तव व मोहन बाजपेई ने आयोजन व आयोजकों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। श्री रामलीला महोत्सव में मेला मैदान के मेला मंच पर आदर्श रासलीला, रामलीला भक्ति चरित्र महाभारत मंडल देउपुरा गोर्वधन मथुरा के कलाकारों ने पुष्प वाटिका में भगवान श्रीराम और लक्ष्मण द्वारा पुष्प लेने जाना, माता सीता का गौरी पूजन को आना, धनुष भंग में भगवान परशुराम का गुस्सा देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए। इस मौके पर महोत्सव समिति अध्यक्ष जनार्दन गिरि, महामंत्री राजेश आनंद मिन्नी, पंकज पुरवार, राकेश तिवारी बड़े, विनोद स्वर्णकार, रामचंद्र रस्तोगी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं श्री रामलीला महोत्सव में 25 की शाम को भव्य झांकियों से भगवान श्रीराम की बारात बैंडबाजों के साथ निकाली जाएगी। गल्ला किराना, सब्जी व्यापारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष पारस प्रसाद मिश्र ने बताया कि जनकपुरी में राम बारात का स्वागत किया जाएगा।


राम बारात के लिए स्वागत को सजा शहर
रामलीला में सोमवार को शहर में भव्य राम बारात निकाली जाएगी। इस बारात के स्वागत को शहर की सड़कों को रंग विरंगी बिजली की झालरों से सजाया गया है। रात में जब यह यह झालरें रोशन हुईं तो पूरा शहर रोशनी से नहा उठा। राम बारात में हजारों की संख्या में लोग शामिल होते हैं। बारात में राम लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, के अलावा राजा दशरथ, विश्वामित्र, गुरु वशिष्ठ, शिव, पार्वती, ब्रह्मा, सरस्वती समेत विभिन्न देवी देवताओं की भव्य झांकियां शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed