{"_id":"5ef8d5f38ebc3e42d83487c6","slug":"19-people-exposed-to-the-infected-quarantined-lakhimpur-news-bly410899375","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित के संपर्क में आए 19 लोग क्वारंटीन किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित के संपर्क में आए 19 लोग क्वारंटीन किए
विज्ञापन
परसेहरी कला गांव में की गई बैरिकेडिंग। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
महेवागंज। फूलबेहड़ ब्लॉक के गांव परसेहरी कला में गुरुवार को कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। इसी गांव में पिछले माह भी प्रवासी पॉजिटिव मिला था। दिल्ली से 14 जून को पुत्र के साथ लौटकर आए 50 वर्षीय प्रवासी श्रमिक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने गांव की गलियों को सील करा दिया। सीएचसी फूलबेहड़ के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.अमितेश दत्त द्विवेदी बताया कि संक्रमित मिले श्रमिक के संपर्क में आए शारदानगर कस्बा निवासी दो रिश्तेदारों सहित 19 लोगो के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। सभी लोगों को एहतियातन क्वारंटीन सेंटर डायट में शिफ्ट कर दिया है। ग्राम प्रधान गुरचरन सिंह ने बताया कि गांव में बैरिकेडिंग लगी है। निगरानी को होमगार्ड तैनात है। इसके बावजूद लोगों की आवाजाही बनी है।
कोरोना का नया केस न आने से राहत, 117 रिपोर्ट निगेटिव
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण के फैलते खतरे के बीच रविवार को राहत वाली रिपोर्ट आई। 117 में सभी निगेटिव आई हैं, जिसमें एक कोविड केयर सेंटर जगसड़ में भर्ती प्रवासी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे प्रवासी को डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती 14 माह के बच्चे की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है, जिससे उसे भी डिस्चार्ज कर दिया गया है।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को आई सभी 117 रिपोर्ट निगेटिव हैं। कोई नया केस नहीं बढ़ा है, बल्कि एक व्यक्ति ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मितौली क्षेत्र के गांव खमरिया में 14 माह का बच्चा कोरोना पॉजिटिव मिला था, जिसकी भी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस बच्चे को लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। अब तक जनपद में कुल 114 केस कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैैं, जिनमें से 87 केस निगेटिव होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। इस प्रकार अब 27 कोरोना पॉजिटिव केस एक्टिव बचे हैं।