{"_id":"6a32e852d148e74868000d35","slug":"185-lakh-voters-will-elect-the-village-government-in-bakeganj-block-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-177764-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बाकेगंज ब्लाॅक में 1.85 लाख मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बाकेगंज ब्लाॅक में 1.85 लाख मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार
Thu, 18 Jun 2026 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
बांकेगंज। ब्लॉक क्षेत्र में पंचायत निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन हो गया है। डुप्लीकेट नाम हटने के बाद अब 1,85,211 मतदाता गांव की सरकार चुनेंगे।
50 ग्राम पंचायतों की सूची में 96,727 पुरुष और 88,484 महिला मतदाता शामिल हैं। पुनरीक्षण के दौरान 8,816 मतदाता जुड़े, जबकि 18,047 डुप्लीकेट नाम हटाए गए।
अभियान 50 ग्राम पंचायतों के 97 मतदान केंद्रों और 268 बूथों पर चला। विगत निर्वाचन की तुलना में दो मतदान केंद्र और तीन बूथ बढ़ाए गए हैं। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के अनुसार आयोग के निर्देश पर दो चरणों में सत्यापन कराया गया। पड़ोसी पंचायतों में भी दर्ज डुप्लीकेट नाम हटाए गए। ब्लॉक क्षेत्र के 107 बीएलओ ने घर-घर जाकर पुनरीक्षण कार्य किया।
गोला की सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने बताया कि पंचायत निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। सूची ब्लॉक और तहसील में चस्पा है। मतदाता वहां अपना नाम देख सकते हैं। संवाद