फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   वॉलीबॉल चैंपियनशिप शुरू, 14 टीमों ने दिखाया दमखम

वॉलीबॉल चैंपियनशिप शुरू, 14 टीमों ने दिखाया दमखम

Sun, 24 Feb 2019 12:23 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
वॉलीबॉल चैंपियनशिप शुरू, 14 टीमों ने दिखाया दमखम
फरधान। दो दिवसीय रामसिंह वर्मा वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आगाज शनिवार को खानपुर गांव में हुआ, पहले दिन 14 टीमें आपस में भिड़ीं। रविवार को फाइनल मैच के साथ टूर्नामेंट का समापन होगा।
विज्ञापन

चैंपियनशिप का उद्घाटन बीएसए बुद्धप्रिय सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि गांव में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं को एक बेहतर प्लेटफार्म मिलता है, जो ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में सहायक साबित होता है। इसलिए गांवों में इस तरह के आयोजन का होना जरूरी है। पहले दिन का पहला मैच मोहम्मदी क्लब, धमौला और सुखराजपुर के बीच हुआ, जिसमें धमौला क्लब विजयी रहा। इसके बाद रायपुर क्लब ने रौतापुर को 21-18, 21-15 से, सिसवारा ने लखीमपुर को 23-21, 21-18 से हरा दिया। खानपुर क्लब ने करनपुर को 14-21, 22-20 एवं 15-11से और पसगवां ने मालपुर को 21-14, 21-14 से हराया। पहले दिन 14 टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसमें सात टीमें विजयी रहीं। निर्णायक इरफान मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल रविवार होगा। इस दौरान ईसानगर बीईओ शिवमंगल वर्मा, बीईओ सदर रामजनक वर्मा, अनुदेशक संघ अध्यक्ष धीरज वर्मा, शिक्षक श्यामसुंदर यादव, नागेंद्र वर्मा, शिवपाल, गोमती प्रसाद, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे। आयोजन प्राथमिक शिक्षक संघ लखीमपुर के अध्यक्ष रजनीश वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed