फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ब्लॉक कर्मचारियों का दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी

ब्लॉक कर्मचारियों का दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी

Wed, 13 Feb 2019 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
ब्लॉक कर्मचारियों का दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी

विज्ञापन
ब्लॉक कर्मचारियों का दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी

लखीमपुर खीरी। ब्लाक बांकेगंज के ग्राम पंचायत सचिव सतीश चंद्र वर्मा के साथ हुई मारपीट के मामले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित ग्राम पंचायत सचिवों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। सभी ब्लाकों में कामकाज ठप करके सचिवों ने धरना प्रदर्शन किया और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि जल्द गिरफ्तारी न हुई तो प्रदेश स्तर पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।
बांकेगंज। छह दिन बीतने के बाद भी मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर ब्लॉक कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार मंगलवार को भी जारी रहा। इसके चलते ब्लॉक में आने वाले ग्रामीणों को बैरंग होना पड़ा। कर्मचारियों ने ब्लॉक परिसर में बैठक कर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक कार्य बहिष्कार लगातार जारी रखने का ऐलान किया। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी जगत पाल ने बताया कि जिला स्तरीय समन्वय समिति के आह्वान पर जारी कार्य बहिष्कार से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने पर मामले को प्रदेश स्तरीय समन्वय समिति के पास भेजा जाएगा। एडीओ पंचायत गोर्वधन प्रसाद राणा, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी योगेश वर्मा, ब्रजेश सविता, चंद्रप्रकाश, अनिल सिंह, मंजेश कुमार, संहदीप कुमार, सरोज कुमार, संजय मौजूद रहे।
विज्ञापन

जंगबहादुरगंज। पसगवां ब्लॉक कार्यालय में दूसरे दिन भी कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार और धरना जारी रहा, जिससे कार्य प्रभावित रहा। तमाम फरियादी वापस लौट गए। एडीओ सचिन तिवारी, रजनीकांत पांडेय, देवेंद्र कुमार, विवेक वर्मा, कुणाल गुप्ता, आजम, सौरभ चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धौरहरा। बांकेगंज ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी के साथ हुई मारपीट मामले में कार्यवाही ना होने का आरोप लगाते हुए रमियाबेहड़ और ईसानगर तथा धौरहरा के सभी विकास अधिकारी हड़ताल पर रहकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।
ईसानगर। ब्लाक में दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रहा। सभी विभागों के कर्मचारी प्रदर्शन में शामिल रहे। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। धरने में सतीश नारायण, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदीप कुमार, फूल सिंह, नंदलाल यादव मौजूद रहे।
गोला गोकर्णनाथ। ब्लाक कुंभी और बांकेगंज में दूसरे दिन भी ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कलमबंद हड़ताल जारी रखी। पंचायत अधिकारियों ने कहा कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से उनके हौसले बुलंद हो जाएंगे। ऐसी दशा में कोई सरकारी कर्मचारी अपने क्षेत्र में ईमानदारी के साथ कार्य नहीं कर पाएगा। धरने में ब्रजेश कुमार, जगतपाल, सर्वेश कुुमार, योगेश वर्मा, चंद्रप्रकाश वर्मा, लालबाबू, मोहम्मद मोबीन, पंकज मौजूद रहे। उधर, राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष अमरपाल सिंह ने एसडीएम को ज्ञापन देकर घटना में नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

मितौली। कर्मचारियों ने ब्लाक के मुख्य भवन का ताला बंद कर जोरदार प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। धरने में एपीओ ललित वर्मा, वीडीओ उमानाथ, राजेश गौतम, वीरेंद्र सिंह, गोल्डी वर्मा, मीतू मिश्रा, वीरेंद्र भट्ट, धन देवी वर्मा, पूजा वर्मा, ज्ञानेंद्र मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed