{"_id":"5bf5427dbdec226949008547","slug":"181542799997-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार मेले के बाहर लगेंगे राजनीतिक पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार मेले के बाहर लगेंगे राजनीतिक पंडाल
Updated Wed, 21 Nov 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इस बार मेले के बाहर लगेंगे राजनीतिक पंडाल
अमर उजाला ब्यूरो
ईसानगर। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर लगने वाले ठुठवा मेले की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रशासन की तरफ से मेलार्थियों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन के अलावा स्वास्थ्य विभाग और दमकल विभाग के कर्मचारी कैंप कर रहे हैं। साथ ही डांस पार्टी और झूले चलाने के लिए प्रशासन से अनुमतिपत्र लेने के बाद ही संचालित करने के लिए कहा गया है।
सरयू घाट पर लगने वाले मेले की तैयारी पूरी हो चुकी है। पूर्णिमा के दिन स्नान करने के साथ मेले का शुभारंभ हो जाएगा। इस बार राजनीतिक पंडाल लगाने के लिए प्रशासन ने मेले के बाहर जगह का चयन किया है। साथ ही साधुओं के कल्पवास और भंडारों के आयोजन के लिए भी प्रशासन ने नदी के किनारे जगह का आवंटन किया है। मेले में आवश्यक दैनिक उपयोग के लिए लकड़ी की वस्तुओं, बक्सों की मार्केट, और मीना बाजार सहित हरमाल और मिठाई की दुकानों के सामने चौड़े रास्ते छोड़े गए हैं जिससे आवागमन में कोई दिक्कत न हो। प्रभारी निरीक्षक बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रशासन की तरफ से मेले की सुरक्षा के लिए 10 उपनिरीक्षक, 60 हेड कांस्टेबल, 25 महिला कांस्टेबल, डेढ़ सेक्सन पीएसी बल और 40 होमगार्ड लगाए गए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. आरबी गुप्ता, अलका वर्मा और हरीओम मौर्या लगातार कैंप कर रहे हैं। मेला प्रभारी उपनिरीक्षक हनुमंत तिवारी ने बताया कि झूला और डांस पार्टी के आयोजकों को निर्देशित किया गया है कि वह बिना अनुमतिपत्र के संचालन न करें अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन