Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सोशल मीडिया पर वायरल हुए उप सचिव के आदेश

सोशल मीडिया पर वायरल हुए उप सचिव के आदेश

Wed, 17 Oct 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुए उप सचिव के आदेश

विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उप सचिव का आदेश
हरदोई में तबादले के लिए बीएसए से मांगी आख्या
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। बेसिक शिक्षा परिषद के उप सचिव अनिल कुमार द्वारा जारी दो आदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिस पर कमेंट के जरिए शिक्षकों के बीच गिले-शिकवों का दौर शुरू हो गया है।
रमियाबेहड़ ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय कफारा में तैनात शिक्षक अचल त्रिपाठी का हरदोई स्थानांतरण करने के संबंध में बीएसए से आख्या मांगी गई है। उप सचिव अनिल कुमार द्वारा 10 अक्तूबर 2018 को जारी पत्र में कहा गया है कि शासन द्वारा 30 अगस्त 2018 को शिक्षक अचल त्रिपाठी का तबादला हरदोई जनपद करने के लिए आख्या मांगी गई थी कि उच्च प्राथमिक विद्यालय कफारा रमियाबेहड़ में अचल त्रिपाठी सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। यह आख्या तत्काल ई-मेल के माध्यम से परिषद कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जबकि संबंधित शिक्षक के खिलाफ दो रेगुलर कोर्स एक साथ करने के मामले में जांच चल रही है। इसके चलते बीएसए द्वारा शिक्षक अचल त्रिपाठी का वेतन भी रोका जा चुका है।
विज्ञापन


ऐसे हुआ तबादले के खेल का खुलासा
शिक्षक के अंतरजनपदीय तबादले को लेकर उप सचिव द्वारा मांगी गई आख्या के आदेश की कॉपी को बीएसए ने अपने स्टेटस में लगा दिया, जिसके बाद लोगों ने स्क्रीन शॉट लेकर वायरल करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते अन्य जिलों के शिक्षकों के लिए जारी आदेश सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे, जिससे बैक डोर से किए जा रहे खेल का खुलासा हो गया। गोंडा से शामली जनपद में हुए शिक्षिका के तबादले का आदेश खूब वायरल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन.......
शिक्षक का वर्ष 2017 में भी तबादला हुआ था, लेकिन नाम में गड़बड़ी के चलते शिक्षक को रिलीव नहीं किया गया था। इस समय शिक्षक द्वारा बीएड और एमबीए का रेगुलर कोर्स एक साथ किए जाने के मामले की जांच चल रही है। उच्चाधिकारियों को पूरे प्रकरण से आख्या के माध्यम से अवगत कराया है।
- बुद्ध प्रिय सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed