{"_id":"5b1910a54f1c1bf16e8b6a83","slug":"181528369317-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबरबोझ में बाघ दिखने से ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबरबोझ में बाघ दिखने से ग्रामीणों में दहशत
Updated Thu, 07 Jun 2018 04:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंबरबोझ में बाघ दिखने से ग्रामीणों में दहशत
खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं ग्रामीण
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क के जंगल से निकले बाघ ने जंगल से सटे चंबरबोझ गांव में दस्तक दी है। बुधवार की देर रात ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली तो उनमें हड़कंप मच गया। सुबह ग्रामीणों ने कई स्थानों पर बाघ के पगचिह्न भी देखे। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी है।
दुधवा नेशनल पार्क के जंगल से सटे गांवों में बाघ की आवाजाही की लगातार घटनाएं हो रही हैं। बाघ के पगचिह्न भी जंगल से सटे गांवों में लगातार देखे जा रहे हैं। बुधवार की देर रात भी चंबरबोझ के किसानों ने खेत में बाघ देखा गया। जिससे वह डरकर वापस भाग आए। सुबह खेतों में गए ग्रामीणों ने भी बाघ के पगचिह्न देखे। बाघ की चहलकदमी तथा दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है। लेकिन लगातार हो रही चहलकदमी के बाद भी वन विभाग के अधिकारी गांव में जाकर देखने की जहमत तक नहीं उठा रहे हैं। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।