फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   साठा धान की रोपाई पर लगे प्रतिबंध

साठा धान की रोपाई पर लगे प्रतिबंध

Sun, 03 Jun 2018 05:11 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
साठा धान की रोपाई पर लगे प्रतिबंध

विज्ञापन
साठा धान की रोपाई पर लगे प्रतिबंध
सांसद ने जिला सतर्कता समिति को भेजा पत्र
गोला गोकर्णनाथ। गिरते भू जल स्तर से चिंतित राज्यसभा सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने जिले में साठा धान की रोपाई पर प्रतिबंध लगाने के लिए जिला सतर्कता समिति के अध्यक्ष को पत्र भेजा है। सांसद द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि जनपद में कुछ वर्षों से मार्च में धान की रोपण शुरू की गई जिसमें पानी की अधिक खपत होती है, इससे भू जल का स्तर गिर रहा है। कुछ ब्लॉकों को डार्क एरिया घोषित किया जा चुका है, जहां जल निकासी पर प्रतिबंध लगाए जा चुके हैं। पंजाब में भी जल स्तर नीचे चले जाने से धान की खेती को हतोत्साहित और प्रतिबंधित किया गया है, लेकिन खीरी जिले में सरकारी कर्मचारियों की लापरवाही से बड़े पैमाने पर साठा धान की रोपाई की जा रही है। इससे पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंने साठा की फसल प्रतिबंधित कराने, इसके स्थान पर मक्का की खेती के लिए उन्नति किस्म का बीज किसानों को दिलवाने का भी उल्लेख पत्र में किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed