{"_id":"5a9d5b094f1c1b8e328b55c2","slug":"181520261897-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में स्नातक परीक्षाएं आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में स्नातक परीक्षाएं आज से
Updated Mon, 05 Mar 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीड
05एलकेएच 203 और 204 में, 05एलकेएच403
कैमरों की निगरानी में
स्नातक परीक्षाएं आज से
परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी, प्रवेशपत्र लेने को रही भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की स्नातक कक्षाओं की परीक्षा छह मार्च से शुरू हो रही हैं। युवराजदत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भगवान दीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय समेत विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
गोला गोकर्णनाथ। स्नातक कक्षाओं की परीक्षाएं छह मार्च से शुरू हो रही हैं। नगर और क्षेत्र के सीजीएनपीजी कालेज, हरिकिशन डिग्री कॉलेज, सत्यवती पटेल, मास्टर एजूकेशन डिग्री कॉलेज संसारपुर, जीवनलाल कमला देवी कन्या महाविद्यालय, गुरुनानक कन्या डिग्री कॉलेज, श्रीराम रतन शास्त्री महाविद्यालय, हरिचंद्रा महाविद्यालय आदि परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सीजीएनपीजी कालेज में कक्षों और परिसर को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी से लैस किया गया है। प्राचार्य नवनीत तोमर, उप प्राचार्य डॉ. वीके शुक्ला ने बताया कि कालेज में गुरु हरिकिशन डिग्री कालेज, मां गायत्री महाविद्यालय खम्हौल, कैप्टन अनिरुद्ध शुक्ला, संपूर्णानगर कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा में करीब 55 सौ छात्र छात्राएं अलग-अलग पालियों में परीक्षा देंगे।
छह मार्च को पहले दिन पहली पाली में हिंदी साहित्य, दूसरी और तीसरी पाली में समाजशास्त्र विषय की परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। इसमें संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थी भाग लेंगे। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कालेज प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
मोहम्मदी। कस्बे के मोहम्मदी महाविद्यालय में छह मार्च से शुरू होने वाली परीक्षा की तैयारी पूरी हो चुकी हैं। इस महाविद्यालय में इसी कालेज के 2194 और मूलाराम महाविद्यालय कुंभी के 478 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। नगर के दो अन्य महाविद्यालय कृष्णा महाविद्यालय और गन्ना किसान महाविद्यालय बहादुरनगर के परीक्षार्थियों को गजराज सिंह, करनपाल सिंह महाविद्यालय दोहक ब्लाक पसगवां में भेजा गया है। परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र पर केंद्र का नाम स्पष्ट न होने के कारण परीक्षार्थी खासे परेशान रहे। मालूम हो कि जिन महाविद्यालय की छात्र संख्या 1000 से कम है उन्हें परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है जबकि 1500 बच्चों पर स्वकेंद्र प्रणाली लागू की गई है। कालेज के प्राचार्य डॉ. आमोद कुुमार सिंह ने बताया कि कालेज के सभी कमरों में कैमरा लगवाएं गए हैं।
पलियाकलां। श्रीगुरु गोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय में बीए प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षाएं छह मार्च से शुरू हो रही है, जिसके चलते सोमवार को भी कालेज परिसर में छात्र-छात्राओं की भीड़ प्रवेश पत्र लेने के लिए लगी रही। वहीं परीक्षा को लेकर कालेज प्रशासन ने तैयारियां भी तेज कर दी हैं, लेकिन सुरक्षा के इंतजाम अभी नहीं किए हैं। बैठने के लिए कालेज प्रशासन ने टेंट हाउस से कुर्सियां मंगवाकर परीक्षाएं निपटाने की तैयारियां की है। बता दें कि इस बार राजकीय महाविद्यालय के बीए प्रथम वर्ष के 1047, द्वितीय वर्ष के 1061 और तृतीय वर्ष के 586 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हैं। जबकि स्मृति महाविद्यालय बोझवा और एमबी लोक कल्याण संस्थान लखीमपुर का सेंटर भी यहां आया है, जिनके लगभग एक हजार छात्र-छात्राएं यहां आकर परीक्षा देंगे। इतनी ज्यादा संख्या में परीक्षार्थियों के आने के बाद भी सोमवार तक सुरक्षा के कोई इंतजाम कालेज में नहीं दिखाई दिए।