फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मौसम ने फिर बदली करवट ठंड से कांपे लोग

मौसम ने फिर बदली करवट ठंड से कांपे लोग

Fri, 22 Dec 2017 11:16 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
मौसम ने फिर बदली करवट ठंड से कांपे लोग
करवट - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। दो दिन मौसम साफ रहने के बाद शुक्रवार की सुबह जिले में कोहरे का कहर फिर बरपा। रात भर मौसम साफ रहने के बाद सुबह करीब चार बजे से घना कोहरा घिरने लगा। सुबह होते-होते कोहरा और घना हो गया। कोहरा इतना घना था कि लोगों को हेड लाइट जलाकर अपने वाहन चलाने पड़े। कोहरा 11 बजे के बाद छंट सका।

कई दिनों से चल रहे शीत लहर के प्रकोप से बुधवार और बृहस्पतिवार को निकली कड़ी धूप से राहत मिली थी। तापमान में बढ़ोतरी भी शुरू हुई थी, लेकिन शुक्रवार को मौसम फिर बिगड़ गया। कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड से लोग कांप उठे। दिन के करीब 11 बजे पूरी तरह कोहरा छंटने के बाद धूप निकली, लेकिन धूप में गर्मी नहीं थी। धूप निकलने के बाद लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। कई जगह तो दफ्तर कार्यालयों के बजाय धूप में लगे नजर आए। ठंड के कारण स्कूल कॉलेजों में विद्यार्थियों की उपस्थिति काफी कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed