फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सिंगाही में 10 साल बाद खत्म हुआ भाजपा का सूखा

सिंगाही में 10 साल बाद खत्म हुआ भाजपा का सूखा

Sat, 02 Dec 2017 12:07 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
सिंगाही में 10 साल बाद खत्म हुआ भाजपा का सूखा
सिंगाही।
विज्ञापन

नगर पंचायत सिंगाही भिड़ौरा में भाजपा का सूखा 10 साल बाद खत्म हो गया। निकाय चुनाव में भाजपा उम्मीदवार उत्तम मिश्रा को जिताने के लिए विधायक और सांसद ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। उधर मोहम्मद कयूम का बसपा से सपा में जाने के कारण हारने की चर्चा जोरों पर है।
10 साल पहले भाजपा के प्रदीप पुरवार को हराकर बसपा उम्मीदवार मोहम्मद कयूम अध्यक्ष बनें थे। उसके बाद उन्होंने लगातार दो बार जीत हासिल की। वहीं विधान सभा चुनाव में मोहम्मद कयूम बसपा से उम्मीदवार थे। बसपा से टिकट कटने के बाद वह बसपा छोड़कर सपा में चले गए और इस बार वह सपा के सिंबल से चुनाव लड़ रहे थे। चर्चा है कि उन्होंने नगर में विकास तो खूब कराया, लेकिन पार्टी बदलना कहीं न कहीं उनकी हार का कारण बताया जा रहा है। जबकि सपा के पूर्व विधायक केजी पटेल, जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल समेत कई पदाधिकारियों ने उनके समर्थन में वोट मांगे और नुक्कड सभाएं की, लेकिन उनकी मेहनत रंग नहीं ला पाईं। उधर भाजपा उम्मीदवार उत्तम मिश्रा को जिताने के लिए सांसद अजय मिश्र टेनी, विधायक रामकुमार वर्मा, जिला अध्यक्ष समेत भाजपा की पूरी लाबी ने सिंगाही में डेरा जमा लिया था। उत्तम मिश्रा अपनी जीत का श्रेय पार्टी के नेताओं और नगर की जनता को दे रहे हैं। उधर कयूम ने बताया कि विकास कार्य कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी, फिर भी नगर की जनता ने मुझे ठुकराया है तो कोई कमी जरूर रह गई होगी।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे से चालू हुई मतगणना
ब्लॉक सभागार में सुबह आठ बजे से मतगणना चालू हुई। पहले गेट से मतदान अधिकारी और दूसरे गेट से एजेंट आदि जाने की व्यवस्था की गई थी। शांति पूर्वक मतदान कराने के लिए सीओ समेत सिंगाही, निघासन, तिकुनियां व पीएसी बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपाइयों के आगे लाचार हो गई पुलिस
जब कोई सदस्य जीतने के बाद बाहर निकलता तो उनके समर्थक हो हल्ला करते हुए ब्लॉक के पहले गेट पर पहुंच जाते। इस पर पुलिसकर्मी उनको खदेड़ देते। भाजपा उम्मीदवार के जीतने पर जीत का जश्न मना रहे भाजपाइयों के आगे पुलिस लाचार हो गई और मूक दर्शक बनीं देखती रही।


डेरा जमाए रहे विधायक और नेता
चुनाव परिणाम आने तक भाजपा विधायक रामकुमार वर्मा, सांसद पुत्र आशीष मिश्रा मोनू, सपा पूर्व विधायक केजी पटेल समेत जिले व क्षेत्र के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed