{"_id":"59f5d4b94f1c1b74698b851d","slug":"181509283001-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत की जांच करने पहुंचे बीईओ और एडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत की जांच करने पहुंचे बीईओ और एडीओ
Updated Sun, 29 Oct 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/भीखमपुर।
मुख्य मार्ग पर जलभराव और उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को दूध फल वितरण न होने की शिकायत की जांच और निस्तारण के लिए शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) और एडीओ मौके पर पहुंचे। इस पर अधिकारियों ने प्रधान और प्रधानाध्यापिका को सुधार करने की हिदायत दी।
कस्बे में मुख्य मार्ग पर जलभराव को लेकर कस्बे के संतकिशोर, पवन कुमार, मीनू पांडे, राजकुमार मिश्र, प्रदीप, प्रमोद, कौशल, शोभित, ललित शुक्ल, विकास मिश्र समेत कई लोगों ने जनसुनवाई पोर्टल पर पर एक माह पूर्व शिकायत की थी। जन सुनवाई का निस्तारण जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर ब्लॉक मितौली के सहायक विकास अधिकारी विनीत तिवारी शनिवार को मौके पर पहुंचे। जांच और निरीक्षण के दौरान उन्हें कई खामियां मिलीं। प्रधान अर्चना पांडे की अनुपस्थिति में प्रधान प्रतिनिधि के बड़े भाई अरविंद पांडे को सख्ती से काम करवाने के निर्देश दिए, जिस पर उन्होंने नाली बनवाने और जलभराव की समस्या शीघ्र दूर करने का आश्वासन दिया। वहीं दूसरी ओर उच्च प्राथमिक विद्यालय में कई माह से बच्चों को फल व दूध वितरण नहीं होने से अभिभावकों में नाराजगी थी, जिस पर उन्होंने शिकायत की थी। शिकायत पर पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी राजेश सिंह ने प्रधानाध्यापिका मंजू जायसवाल को विद्यालय में मैन्यू के अनुसार फल और दूध वितरण करने के निर्देश दिए। अगली बार शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सर्वेश कुमार ,अभिभावक पंकज मिश्र, राहुल पांडे, विभव प्रकाश आदि मौजूद रहे।