{"_id":"595107834f1c1b6b058b4ad7","slug":"181498482563-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में चुनाव को लेकर सील हुई भारत-नेपाल सीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में चुनाव को लेकर सील हुई भारत-नेपाल सीमा
Updated Mon, 26 Jun 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/गौरीफंटा-धनगढ़ी-नेपाल। नेपाल में 28 जून को होने वाले निकाय चुनावों को लेकर भारत-नेपाल सीमा को 48 घंटे पहले ही सील कर दिया गया है, जिससे आने-जाने वालों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। इसमें नेपाली नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह लगभग आठ बजे बार्डर को सील किया गया।
बता दें कि लगभग 19 साल बाद नेपाल में नगर निकाय चुनाव हो रहे हैं। दूसरे चरण के इस चुनाव का मतदान 28 जून को होना है, जिसको लेकर भारत व नेपाल के अधिकारियों की बैठक बीते दिनों पलिया चीनी मिल गेस्ट हाउस में हुई थी। जिसमें चुनाव के 48 घंटा पहले बार्डर को सील किए जाने को लेकर चर्चा हुई थी। इसी क्रम में सोमवार को सुबह आठ बजे बार्डर की सीमा दोनों तरफ से सील कर दी गई। इससे यहां आने वाले नेपालियों के साथ ही भारतीयों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही गौरीफंटा बोर्डर पर स्थित कस्टम ,वन विभाग के बैरियर बंद कर दिए गए थे। उधर भारत से नेपाल व नेपाल से भारत आने वालों को बॉर्डर बंद होने से काफी दिक्कतें उठानी पड़ी।