{"_id":"594e5ee24f1c1b58248b4716","slug":"181498308322-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस भरी गर्मी से पूरे दिन बिलबिलाते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस भरी गर्मी से पूरे दिन बिलबिलाते रहे लोग
Updated Sat, 24 Jun 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तीन दिन की उमस भरी गर्मी के बाद शनिवार की दोपहर में हल्की बारिश तो हुई लेकिन यह बारिश राहत देने के बजाय उमस और बढ़ा गई। शनिवार को लोग सुबह से शाम तक चिपचिपी उमस भरी गर्मी से उबलते रहे। हवाएं बंद होने से लोगों को भीषण गर्मी से गुजरना पड़ा। इस बीच कई बार बिजली कटौती से लोगों की परेशानियां और ज्यादा बढ़ गई।
पिछले शुक्रवार को तेज बारिश के बाद मौसम में आई तरावट से लोगों को राहत मिली थी। लेकिन इसके दो दिन बाद उमस भरी गर्मी का प्रकोप बढ़ने से लोगों का दिन का चैन और रात की नींद उड़ गई। पिछले तीन दिनों से तो उमस भरी गर्मी का यह हाल था कि लोगों को न तो घर पर चैन मिल रहा था न ही रात में। शनिवार को सुबह 10 बजे के बाद आसमान में बादल छा गए और दोपहर बाद करीब दो बजे कुछ देर तक मामूली बारिश हुई। इसके बाद धूप निकल आई।
विज्ञापन
शनिवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस तापमान में भी गर्मी से लोग बिलबिला उठे। बारिश से लोगों को राहत की उम्मीद थी। लेकिन राहत मिलने के बजाय लोगों की परेशानियां और ज्यादा बढ़ गईं। पूरे दिन लोग पसीना-पसीना होते रहे।
विज्ञापन
--------------------------------