फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   18 buses of Gola depot sent for elections, problems of passengers increased

Lakhimpur Kheri News: चुनाव में भेजी गईं गोला डिपो की 18 बसें, यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

Thu, 16 May 2024 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
18 buses of Gola depot sent for elections, problems of passengers increased
रोडवेज डिपो पर खड़ी रोडवेज बसें- संवाद
गोला गोकर्णनाथ। लोकसभा के पांचवें चरण के चुनाव के लिए गोला डिपो से निगम की 18 बसों को भेजा गया है। भेजी गईं बसें दिल्ली मार्ग की हैं। बसें कम हो जाने से इस मार्ग के यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

गोला डिपो में निगम की 92 और 31 अनुबंधित बसें हैं। गोला डिपो से दिल्ली, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, अयोध्या, बनारस, अलीगढ़, लखनऊ आदि मार्गों पर बसों का संचालन किया जाता है। चौथे चरण के चुनाव में निगम की 28 बसों को भेजा गया था। लोगों को आने-जाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता था।
विज्ञापन

चुनाव निपटाने के बाद बसें वापस आने पर यात्रियों को राहत मिली थी, लेकिन मंगलवार को फिर से निगम की 18 बसें भेज दी गईं। विभागीय सूत्रों के अनुसार दो दिन बाद 26 और बसों को भेजा जाना है। ऐसे में समस्या और बढ़ने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी कमलेश कुमार वर्मा ने बताया कि पूर्व में भेजी गई बसें वापस आ गई हैं। इनमें से दो बसें अभी नहीं आई हैं। शासन के निर्देश पर दिल्ली रूट की बीएस-छह श्रेणी की बसें भेजी गई हैं। ऐसे में दिल्ली मार्ग पर अन्य मार्गों की बसों का संचालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed