फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सफाई मजदूरों की समस्याओं का जल्द होगा निराकरण

सफाई मजदूरों की समस्याओं का जल्द होगा निराकरण

Sun, 17 Feb 2019 10:02 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 17 Feb 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
सफाई मजदूरों की समस्याओं का जल्द होगा निराकरण
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के 66 वां अधिवेशन के दूसरे दिन चंदन लाल वाल्मीकि के संयोजन में रामप्रसाद वाल्मीकि को प्रदेश अध्यक्ष और अश्वनी कुमार को प्रदेश महामंत्री चुना गया। अश्वनी कुमार ने कहा कि इस संघटन ने सफाई मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष किया है। पूर्व पदाधिकारी सफाई मजदूरों के लिए शहीद हुए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में प्रदेश अध्यक्ष रामप्रसाद वाल्मीकि ने कहा कि 12 फरवरी को विधानसभा में नगर विकास मंत्री से संविदा के नियमितीकरण की वार्ता हो गई है, जिसमें चंदन लाल ने संघटन की ओर से प्रतिनिधित्व किया। ठेके के कर्मचारी को 24 हजार रुपये, रिक्त पदों पर नियमित भर्ती, मेठ के पदों पर सहायक सफाई नायक का परिवर्तन, शिक्षित सफाई कर्मचारियों को क्लर्क पदों पर पदोन्नति की बात तय हो गई है। सरकार जल्दी निर्णय लेगी। आयोजक चंदन लाल ने कहा कि मेरा जीवन सफाई कर्मचारियों के लिए समर्पित है। सफाई कर्मचारियों के शिक्षित बच्चों को झाडू छोड़ अन्य रोजगार के लिए आजीवन सार्थक प्रयत्न करता रहूंगा। अधिवेशन में सहारनपुर से समय सिंह चेतन, शाजहांपुर से दौलत राम, सुरेंद्र नाथ, विकास चंद्रा, आकाश आनंद, मुरारी लाल भाष्कर, विजेंद्र वाल्मीकि ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed