{"_id":"5b9e5bdb867a5501313c6657","slug":"171537104859-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा नदी का जगन्नाथ टांडा में कहर, कटान से अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा नदी का जगन्नाथ टांडा में कहर, कटान से अफरातफरी
Updated Sun, 16 Sep 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शारदा नदी ने बढ़ाया कटान का दायरा
गांव के लोग दहशत में, सिंचाई विभाग के कर्मचारी बचाव कार्य में लगे
पलियाकलां। शारदा नदी का गांव जगन्नाथ टांडा में कहर जारी है। यहां कटान थमने की बजाय बढ़ता जा रहा है। हालांकि कटान तेज होने की सूचना पर सिंचाई विभाग के अभियंता अपने दस्ते के साथ पहुंचे और बचाव कार्य तेज करा दिया है। विभाग की तरफ से ट्यूबों में बालू भरकर गांवों के आगे कटान रोकने के लिए बांध बनाया गया है। इससे कुछ हद तक तो राहत मिल रही है लेकिन अभी यह इंतजाम पर्याप्त नहीं साबित हो रहा है। इसे लेकर ग्रामीण चिंतित हैं।
कई दिनों से भीरा इलाके में शारदा नदी तेजी से कटान कर रही है। रविवार को हालात और बिगड़ गए। कटान का दायरा बढ़ गया। सिंचाई विभाग के कर्मचारी भी इसे लेकर चिंतित रहे। आनन-फानन कटान रोकने के लिए ट्यूबों में बालू भरकर गांवों के पास लगाये गए। यह क्रम अब भी जारी है। उम्मीद है कि इससे कटान रोकने में कुछ मदद मिलेगी। ग्रामीणों का कहना है कि नदी लगातार कटान कर रही हैं। बाढ़ के शुरू में प्रशासनिक अधिकारी गांव में आए लेकिन उसके बाद हालात का जायजा लेने के लिए कोई नहीं आया। यही वजह है कि अब स्थिति नियंत्रण से बाहर हो रही है। यहां तक कि बचाव कार्य के संदर्भ में सही जानकारी भी सरकारी कर्मचारी नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन