फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   हाईस्कूल एवं इंटर की टॉपर छात्राएं विद्यालय रत्न से हुई सम्मानित

हाईस्कूल एवं इंटर की टॉपर छात्राएं विद्यालय रत्न से हुई सम्मानित

Tue, 27 Mar 2018 08:23 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल एवं इंटर की टॉपर छात्राएं विद्यालय रत्न से हुई सम्मानित
लीड
विज्ञापन

27 एलकेएच 11, 12

हाईस्कूल, इंटर की टॉपर छात्राएं
विद्यालय रत्न से सम्मानित
डीएम ने स्वर्ण पदक देकर किया सम्मान
- सनातन धर्म बालिका कॉलेज में हुआ पुस्तिका विमोचन समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को पुस्तिका विमोचन एवं परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम हुआ, जिसके मुख्य अतिथि डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि डीआईओएस डॉ. आरके जायसवाल रहे। समारोह में हाईस्कूल की जिला टॉपर श्वेता गोस्वामी एवं इंटर की अंशिका अवस्थी को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम ने मां सरस्वती का पूजन कर किया। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, डीआईओएस डॉ. आरके जायसवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने कॉलेज की पुस्तिका का विमोचन किया। जिले में कॉलेज का नाम रोशन करने वाली हाईस्कूल की टॉपर श्वेता गोस्वामी एवं इंटर की अंशिका अवस्थी को डीएम ने स्वर्ण पदक देकर विद्यालय रत्न और उनके अभिभावकों को गौरवशाली अभिभावक सम्मान से सम्मानित किया। जूनियर वर्ग की मेधावी कक्षा नवम ‘ग’ की छात्रा रीना वर्मा को प्रबंध समिति ने अगले सत्र का पाठ्यक्रम देकर और उनके माता पिता को गौरवशाली अभिभावक सम्मान से पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

डीएम ने छात्राओं को जीवन लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए प्रयत्नशील रहने की प्रेरणा दी और कहा कि कभी भी निराशावादी न बने। डीआईओएस ने कहा कि नारी सशक्तीकरण के लिए सबसे प्रमुख स्त्री शिक्षा है। इस दौरान पालिकाध्यक्ष निरूपमा बाजपेयी, नूतन गुप्ता, रविभूषण साहनी, हरि प्रकाश श्रीवास्तव, तुषार गर्ग, कॉलेज अध्यक्ष रश्मि बाजपेयी एवं प्रबंधक डॉ. राकेश माथुर, प्रधानाचार्य शिप्रा बाजपेयी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed