फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   रंगदारी नहीं देने पर इंडस्ट्रीज में ताला डालकर की मारपीट

रंगदारी नहीं देने पर इंडस्ट्रीज में ताला डालकर की मारपीट

Mon, 26 Mar 2018 12:52 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
रंगदारी नहीं देने पर इंडस्ट्रीज में ताला डालकर की मारपीट
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

रंगदारी न देने पर कुछ लोगों ने महेवागंज के सिंगारपर स्थित एक इंडस्ट्रीज पर धावा बोल दिया। प्रबंधक और कर्मचारियों की पिटाई की गई। हमलावर प्रबंधक की जेब से 2835 रुपये भी लूट ले गए। जाने से पहले आरोपियों ने मिल बंद कराकर इंडस्ट्रीज के मुख्य गेट पर ताला डाल दिया। सदर कोतवाली पुलिस ने प्रबंधक की तहरीर पर गांव सिंगारपुर के ग्राम प्रधान सहित 10 लोगों को नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रंगदारी सहित कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
महेवागंज सिंगारपुर स्थित विपुल इंडस्ट्रीज के प्रबंधक राकेश कुमार शुक्ल ने बताया कि 20 मार्च 2018 की रात ग्राम सिंगारपुर निवासी ग्राम प्रधान अनुज मिल पर आए और 20 हजार रुपये प्रति महीने की रंगदारी मांगी, जिसे उन्होंने देने से मना कर दिया। 22 मार्च की रात आठ बजे ग्राम प्रधान अनुज कुमार गांव के ही अपने साथी मोहम्मद नबी, रियाजुद्दीन, मुंशी, अतीक, अलाउद्दीन, महताब, जहरुद्दीन, शेखर, रग्घू और दो अन्य अज्ञात लोगों के साथ लाठी-डंडा और धारदार हथियार के साथ रात करीब आठ बजे मिल पर आ धमके।
विज्ञापन

आरोप है कि प्रबंधक और कर्मचारियों के साथ गालीगलौज की और मारपीट कर दहशत फैला दी। इसके बाद मिल को बंद कराकर ताला डाल दिया। किसी तरह से मौके से भागे प्रबंधक ने मामले की जानकारी बहराइच निवासी अपने मालिक को दी। मालिक की सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती उससे पहले ही आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ताला खुलवाकर वापस लौट गई। पुलिस के जाने के बाद रात करीब 10 बजे आरोपी अनुज कुमार अपने फिर अन्य साथियों के साथ आ धमका। गालीगलौज करते हुए प्रबंधक की जेब से 2835 रुपये की नकदी लूट ली और 20 हजार रुपये महीने रंगदारी न देने पर मिल न चलने देने की धमकी दी। उन्होंने 23 मार्च को पुलिस को घटना की तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने 24 मार्च की रात में आरोपियों के खिलाफ बलवा, रंगदारी समेत कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed