फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बाघों को काबू करने वाली दुधवा की हथनी पुष्पाकली की मौत

बाघों को काबू करने वाली दुधवा की हथनी पुष्पाकली की मौत

Mon, 11 Dec 2017 10:51 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
बाघों को काबू करने वाली दुधवा की हथनी पुष्पाकली की मौत
हाथ्‍ाी - फोटो : अमर उजाला
- सलूकापुर बेस कैंप में तोड़ा दम, अरसे से चल रही थी बीमार
विज्ञापन

- 86 साल बताई जा रही उम्र, पोस्टमार्टम के बाद किया गया दफन

पलियाकलां।
बाघों को काबू करने वाली दुधवा टाइगर रिजर्व की हथिनी पुष्पाकली की बीमारी के चलते रविवार शाम करीब सात बजे सलूकापुर बेसकैंप में मौत हो गई। वह करीब 86 साल की थी। वृद्घावस्था और बीमार होने की वजह से तकरीबन दो वर्षों से उससे कोई काम नहीं लिया जा रहा था और उसका इलाज चल रहा था। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुष्पाकली के शव को दफन कर दिया गया।
दुधवा टाइगर रिजर्व में यूं तो कई हाथी हैं लेकिन पुष्पाकली की बात कुछ और ही थी। उसको अक्सर आबादी और खेतों की ओर पहुंच जाने वाले बाघों को काबू करने में लगाया जाता था। वह इसे बखूबी अंजाम भी देती थी। खास बात यह थी कि वह बिगड़ैल बाघों से घबराती नहीं थी। पड़ोसी जिले पीलीभीत और अन्य इलाकों में भी चलाए गए सर्च ऑपरेशन में वह शामिल रही। उसे इस तरह के ऑपरेशन का खासा अनुभव था और इसी वजह से मुसीबत की स्थिति में पुष्पाकली को याद किया जाता था।
विज्ञापन


दुधवा की शान थी पुष्पाकली
पुष्पाकली को दुधवा में हाथियों की शान माना जाता था। पुष्पाकली के बारे में अधिकारी कहते हैं कि वह बाघ को सूंघकर तलाश लेती थी। पुष्पाकली का आखिरी ऑपरेशन पीलीभीत में टाइगर पकड़ने को लेकर था, लेकिन उसी दौरान अचानक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते उसे बीच अभियान से ही वापस दुधवा ले आया गया था। उसकी मौत की खबर मिलते ही डिप्टी डायरेक्टर महावीर कौजलगि वहां पहुंच गए और चिकित्सकों को बुलाकर वहीं पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद उसे वहीं दफना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नए मेहमानों का स्वागत नहीं कर पाई पुष्पा कली
दुधवा टाइगर रिजर्व में नए मेहमानों का स्वागत पुष्पाकली नहीं कर पाई। यहां जल्द ही कर्नाटक से 12 हाथी आने वाले हैं। पुष्पाकली की कमी पार्क प्रशासन और महावतों को काफी खल रही है। उसने अपनी लंबी उम्र में कई पड़ाव देखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed