फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बिजली दरों में वृद्धि के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन

बिजली दरों में वृद्धि के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन

Thu, 07 Dec 2017 11:54 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
बिजली दरों में वृद्धि के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन
सपा - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी। महंगाई के साथ बिजली दरों में की गई बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सपा ने जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल की अगुवाई में विलोबी मैदान में धरना-प्रदर्शन किया। जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने बिजली दरों में की गई वृद्धि को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

विलोबी मैदान में राष्ट्रीय महासचिव राज्य सभा सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत विभाग द्वारा नगरीय निकाय चुनावों का मतदान समाप्त होते ही बिजली की दरों में लगभग 63 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी की घोषणा कर दी। राज्य सरकार का यह आचरण प्रदेश की गरीब जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ करने के समान है। बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी ने गरीब और किसानों की कमर तोड़ दी है। जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने कहा कि बिजली की दरें शहरी क्षेत्र में लगभग नौ प्रतिशत तक बढ़ाई गई हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 63 प्रतिशत से 150 प्रतिशत तक वृद्धि की जा रही है। उद्योगों को बिजली की बढ़ोत्तरी से दूर रखा गया है। सिंचाई के लिए भी विद्युत दरों में बढ़ोत्तरी की गयी है। इससे साफ है कि भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है। उन्होंने कहा कि जहां भी गरीबों- किसानों का शोषण होगा तो अन्याय के खिलाफ सभी समाजवादी सड़कों पर आंदोलन करेंगे। धरने पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक विनय तिवारी, यशपाल चौधरी, आरए उस्मानी, रामसरन, सुनील भार्गव लाला आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed